{"_id":"6a85eefb073502a97c0afaa6","slug":"mainpuri-news-rain-benefits-agriculture-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-165079-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: गर्मी से राहत लाई बारिश, धान को मिली संजीवनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: गर्मी से राहत लाई बारिश, धान को मिली संजीवनी
विज्ञापन
फोटो 17 बारिश से बचने के लिए सिर के ऊपर कुर्सी रखकर जाता युवक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित हुई और बुधवार को जिले भर में करीब आधा घंटे तक तेज बारिश हुई। इस बारिश ने जहां लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाई, वहीं धान की फसल की सिंचाई को लेकर चिंतित किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान ला दी। लंबे समय से पर्याप्त बारिश न होने के कारण धान की फसलें सूखने की कगार पर थीं।
मौसम विभाग ने बुधवार को जिलेभर में घने बादलों और गर्जना के साथ तेज बारिश की संभावना जताई थी। सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे। दोपहर करीब 1 बजे तेज हवाएं चलने लगीं और 2 बजे जिले के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। कुछ ही देर में बूंदाबांदी तेज बारिश में बदल गई। दन्नाहार, करहल, मैनपुरी शहर और अन्य कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। करीब आधे घंटे तक हुई इस बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया और ठंडी हवाएं चलने लगीं। हालांकि, बारिश के कारण लोगों को अपने दैनिक कार्यों में थोड़ी परेशानी का सामना भी करना पड़ा।
कृषि मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र वर्मा के अनुसार अगले कुछ दिनों तक हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। बारिश के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
बारिश शुरू होते ही बढ़ा सांपों का खतरा
भोगांव। नगर में इन दिनों सांपों की दस्तक से लोगों की रातों की नींद उड़ गई है। गलियों और घरों में अचानक निकल रहे जहरीले सांपों के कारण दहशत का माहौल बना हुआ है। मंगलवार को मोहल्ला प्रेम चिरैया निवासी भोला के मकान में एक सांप निकलने से हड़कंप मच गया। मुख्य बाजार के मोहल्ला करियानीम में भी सांप दिखाई देने से अफरा-तफरी मच गई। लोगों का कहना है कि आए दिन घरों और मुख्य रास्तों पर सांप देखे जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
-- --
बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत, कई स्थानों पर जलभराव से परेशानी
करहल। बारिश के बाद कस्बे में जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर सड़कें पानी से लबालब हो गईं। बारिश के चलते बीआरसी परिसर, बजरिया, सब्जी मंडी, घिरोर चौराहा, मोटामल मंदिर वाली गली समेत कई स्थानों पर जलभराव हो गया। इससे राहगीरों और दुकानदारों को आवागमन में दिक्कत हुई।