फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news ots scheme

Mainpuri News: ओटीएस योजना के दूसरे चरण को हर हाल में बनाएं सफल

Fri, 09 Jan 2026 12:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news ots scheme
फोटो 9 उपखंड कार्यालय में ओटीएस योजना की समीक्षा करते एसई मुकेश कुमार। स्रोत निगम
मैनपुरी। विद्युत निगम की ओर से नेवर पेड और लोंग अनपेड उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली बिल राहत योजना (ओटीएस) चलाई जा रही है। चार जनवरी से योजना का दूसरा चरण शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने उपखंड कार्यालय बरनाहल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ओटीएस योजना के दूसरे चरण को हर हाल में सफल बनाना है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ने दूसरे चरण में संतोषजनक प्रगति न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बिजली बिल राहत योजना के दूसरे चरण को सफल बनाया जाए। एसडीओ अपने क्षेत्र में स्वयं फील्ड में निकलकर योजना को मॉनिटर करें, जेई स्वयं बड़े बकायेदारों से संपर्क कर योजना में शामिल होने का अनुरोध करें, फिर भी लाभ न लेने पर विद्युत आपूर्ति काट दें। उन्होंने कहा कि बड़े बकायेदारों वाले गांव में शिविर लगाए जाएं। जागरूकता रैली निकालकर जगह-जगह योजना के बैनर और पोस्टर लगाए जाएं। प्रत्येक लाइन स्टॉफ को प्रतिदिन 10 बिजली बिल राहत योजना में पंजीकरण कराने का लक्ष्य दिया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर मंडल कार्यालय से सोशल मीडिया सेल प्रभारी शरद मिश्रा को फीडर वाइज मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है। अगर कहीं से भी योजना में लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान अधिशासी अभियंता खंड तृतीय हंसराज कौशल, एसडीओ सुधीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed