किशनी। हाईवे से सटी जमीन पर कब्जा हटवाने के लिए कैंसर पीड़ित की शिकायत पर एसडीएम ने राजस्व कर्मियों को भेजकर जमीन की पैमाइश कराकर उसको कब्जा दिलाया।
ग्वालियर बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामनगर तिराहे के पास ओमप्रकाश कठेरिया की जमीन है। नक्शा नगर पंचायत से स्वीकृत है। ओमप्रकाश कैंसर पीड़ित हैं। उन्होंने एसडीएम गोपाल शर्मा से शिकायत करके बताया कि जयपाल यादव, सुरेंद्र यादव, अरुण यादव निवासी पलटू अड्डा निर्माण नहीं करने दे रहे हैं। एसडीएम गोपाल शर्मा ने बुधवार को तहसीलदार की अध्यक्षता में राजस्व टीम को पैमाइश के लिए मौके पर भेजा। तहसीलदार घासीराम, कानूनगो अरविंद यादव, रामगोपाल वर्मा, ब्रजेश कठेरिया, भानवीर सिंह व लेखपाल वैभव सत्यार्थी, विनोद भारती ने पुलिस की मौजूदगी में पैमाइश के बाद उसका निर्माण शुरू करा दिया।