{"_id":"69b088e7289d5b62ca099f62","slug":"mainpuri-news-jwellary-price-less-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-155388-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: सोने-चांदी के दामों में गिरावट से लौटी सराफा बाजार की रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: सोने-चांदी के दामों में गिरावट से लौटी सराफा बाजार की रौनक
विज्ञापन
फोटो 6 बजाजा बाजार में दुकान पर आभूषणों की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
- फोटो : Samvad
मैनपुरी। सोने-चांदी के दामों में गिरावट के बाद सराफा बाजार की रौनक लौटने लगी है। कारोबारियों के भी चेहरे खिले हुए हैं। पिछले दिनों आसमान छूते भाव के कारण कारोबार बिल्कुल ठप पड़ गया था। पिछले 10 दिनों में सोने का भाव में करीब नौ हजार और चांदी के दाम में लगभग 20 हजार रुपये की गिरावट आई है।जनवरी-फरवरी महीने में सोने-चांदी के आसमान छूते दामों के कारण सराफा कारोबार में मंदी आई गई थी। हर दिन घटते बढ़ने दामों के कारण ग्राहकों ने खरीदारी से दूरी बना ली थी। खरीदारी न होने के कारण आभूषण बनाने वाले कारीगरों के सामने भी संकट खड़ा हो गया था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से भाव में कमी आने से सराफा कारोबार की रंगत लौटने लगी है। बाजार में ग्राहक आभूषणों की खरीदारी करने लगे हैं।
कारोबारियों ने बताया कि सोने-चांदी के दामों में गिरावट आने से एक बार फिर से कारोबार बढ़ने लगा है। अब लोग आभूषणों की बुकिंग और खरीदारी में रूचि दिखाने लगे हैं। पिछले 10 दिनों में सोने का भाव में करीब नौ हजार और चांदी के दाम में लगभग 20 हजार रुपये की गिरावट आने से राहत मिली है। दुकानदारों ने बताया कि मंगलवार को सोने का भाव 1,61,900 प्रति दस ग्राम और चांदी 2,76,498 रुपये प्रति किलो रही।
-- --
सोने-चांदी के भाव
-- --
सोना प्रति दस ग्राम
एक मार्च -171500 रुपये
दो मार्च -171133 रुपये
तीन मार्च -161016 रुपये
चार मार्च -164116 रुपये
पांच मार्च -165176 रुपये
छह मार्च -164181 रुपये
सात मार्च -163100 रुपये
आठ मार्च -163100 रुपये
नौ मार्च -162917 रुपये
10 मार्च - 161900 रुपये
-- --
चांदी के दाम प्रति किग्रा
एक मार्च -296049 रुपये
दो मार्च -297947 रुपये
तीन मार्च -270725 रुपये
चार मार्च -271025 रुपये
पांच मार्च -275140 रुपये
छह मार्च -276000 रुपये
सात मार्च -274500 रुपये
आठ मार्च -274500 रुपये
नौ मार्च -270833 रुपये
10 मार्च - 276498 रुपये
विज्ञापन
कारोबारियों ने बताया कि सोने-चांदी के दामों में गिरावट आने से एक बार फिर से कारोबार बढ़ने लगा है। अब लोग आभूषणों की बुकिंग और खरीदारी में रूचि दिखाने लगे हैं। पिछले 10 दिनों में सोने का भाव में करीब नौ हजार और चांदी के दाम में लगभग 20 हजार रुपये की गिरावट आने से राहत मिली है। दुकानदारों ने बताया कि मंगलवार को सोने का भाव 1,61,900 प्रति दस ग्राम और चांदी 2,76,498 रुपये प्रति किलो रही।
विज्ञापन
सोने-चांदी के भाव
सोना प्रति दस ग्राम
एक मार्च -171500 रुपये
दो मार्च -171133 रुपये
तीन मार्च -161016 रुपये
चार मार्च -164116 रुपये
पांच मार्च -165176 रुपये
छह मार्च -164181 रुपये
सात मार्च -163100 रुपये
आठ मार्च -163100 रुपये
नौ मार्च -162917 रुपये
10 मार्च - 161900 रुपये
चांदी के दाम प्रति किग्रा
एक मार्च -296049 रुपये
दो मार्च -297947 रुपये
तीन मार्च -270725 रुपये
चार मार्च -271025 रुपये
पांच मार्च -275140 रुपये
छह मार्च -276000 रुपये
सात मार्च -274500 रुपये
आठ मार्च -274500 रुपये
नौ मार्च -270833 रुपये
10 मार्च - 276498 रुपये