फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news holika dahan

Mainpuri News: 2300 स्थानों पर होगा होलिका दहन, समीक्षा में जुटी पुलिस

Sun, 22 Feb 2026 02:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news holika dahan
मैनपुरी। होली के त्योहार पर किसी प्रकार शांतिभंग न होने पाए, इसको लेकर पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। थानेदार क्षेत्र में होलिका दहन स्थलों की समीक्षा रिपोर्ट तैयार करने में जुटे हैं। साफ कर दिया है कि त्योहार पर कोई नई परंपरा नहीं शुरू होगी। यदि कोई घटना हुई तो थाना प्रभारी जिम्मेदार होंगे। जनपद में होली के त्योहार को लेकर लोगों में उत्साह नजर आने लगा है, यह उत्साह कायम रहे। इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट कर दिया है कि उनके क्षेत्र में जो भी होलिका दहन स्थल हैं, उनकी समीक्षा कर लें। किसी भी विवाद की स्थिति हो तो समय रहते निस्तारण करें। त्योहार पर किसी भी तरह से क्षेत्र में शांतिभंग नहीं होनी चाहिए। थानास्तर पर आपराधिक तत्वों को पाबंद किए जाने की कार्रवाई शुरू की जा चुकी है। पुलिस अधीक्षक ने एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह, एसपी ग्रामीण राहुल मिठास को क्षेत्रवार समीक्षा व कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कहा है कि त्योहार पर कोई नई परंपरा नहीं शुरू करने दी जाए। इसके लिए थानास्तर पर संभ्रांत लोगों के साथ बैठक करें। निर्देशों के बाद दोनों ही अधिकारी त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर काम में जुट गए हैं।
विज्ञापन

-----
2300 स्थानों पर जलती है होली
जनपद में करहल, किशनी, सदर कोतवाली, बरनाहल, दन्नाहार, भोगांव, बेवर, औंछा आदि थाना क्षेत्र में करीब 2300 स्थानों पर होलिका दहन होता है। इस वर्ष भी इतने ही स्थानों पर होलिका दहन होना है, जिन स्थलों पर जरा भी शांतिभंग का खतरा है, वहां पर स्थानीय पुलिस निगरानी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed