फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news fire in wheat field

Mainpuri News: एचटी लाइन की चिंगारी से गेहूं की फसल जली

Sat, 25 Apr 2026 02:43 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news fire in wheat field
फोटो 10 गेहूं की जली फसल को देखते ग्रामीण। संवाद - फोटो : Archive
करहल। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत ररूआ में शुक्रवार दोपहर एचटी लाइन से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैली। आसपास के खेतों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

लगभग 40 बीघा खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह जल गई। जबकि लगभग 40 बीघा कटी हुई गेहूं की फसल भी जल गई। आग लगने से सत्यपाल, देवेंद्र, अरविंद, निर्देश कुमार, अमर सिंह, रामवीर, सुनील, रामशंकर, नाथूराम, रामस्वरूप, सुदेश कुमार, राजेश, अवनीश, साहब सिंह, नरेश और महेश का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। सूचना मिलते ही एसडीएम सुनिष्ठा सिंह भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने राजस्व विभाग की टीम को नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट देने को कहा है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बिल्लू यादव भी मौके पर पहुंचे और किसानों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed