फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news dypty cm

हमने दिया गरीबों को मकान, पापा-भैया ने बनवाए कब्रिस्तान : ब्रजेश पाठक

Mon, 20 Apr 2026 02:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news dypty cm
फोटो 1 सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान मौजूद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, विधायक रामनरेश
मैनपुरी। भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम की महासभा में रविवार को शामिल होने आए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निशाने पर सपा और कांग्रेस रहे। जहां उन्होंने बसपा पर किसी प्रकार की टिप्पणी नहीं की। वहीं कहा कि पापा और भैया (मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव) की सरकार ने कब्रिस्तान बनाने का कार्य किया है। हमारी सरकार ने गरीबों को मकान देने का कार्य किया है।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने सभा का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। सभा के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा बुद्धिजीवी रहा है। उसने ज्ञान और विज्ञान के मजबूत गठजोड़ से देश और धर्म की रक्षा की है। आज समाज के सामने कई चुनौतियां हैं। समाज के लोग एकजुट होकर सर्व समाज को साथ लेकर इन चुनौतियों का सामना करेंगे। उन्होंने कहा कि आर्यभट्ट ने शून्य को स्थान न दिया होता तो दुनिया को गिनती नहीं आती। हमारे समाज के ही लोग थे जिन्होंने राजा का बेटा राजा बनने की प्रथा को दूर कर एक चरवाहे को राजा बनाया। बाबा तुलसीदास ने रामचरितमानस के रूप में हिंदी और अवधी में राम के आदर्श को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया। भगवान परशुराम की वीरता के साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे समाज के लोगों ने देवताओं की रक्षा के लिए अपनी हड्डियां तक दान कर दीं।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने लगभग 40 मिनट के भाषण में एक भी बार बसपा का नाम नहीं लिया। कांग्रेस और उसके सहयोगी सपा को निशाना बनाते हुए कहा कि आज देश में भारत माता को कमजोर करने वाली ताकतें सक्रिय हैं। हम सर्व समाज को लेकर भारत माता का झंडा झुकने नहीं देंगे। महिलाओं के हित वाले आरक्षण को गिराने वाले सपा, कांग्रेस और उनके सहयोगियों के मंसूबे पूरे नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार काम के नाम पर वोट मांगेगी, वे कब्रिस्तान के नाम वोट मांगें। पूर्व कैबिनेट मंत्री और भोगांव से भाजपा विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि हम सर्व समाज को साथ लेकर चलेंगे। पूर्व में उप मुख्यमंत्री और अतिथियों का जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनपुरी का खून लड़ाकू खून है
उप मुख्यमंत्री अपने भाषण के दौरान मैनपुरी के इतिहास पर बोले। उन्होंने कहा कि मैनपुरी के लोगों ने बहुत बंदूकें देखीं, लेकिन पंडित जी झुके नहीं। मैनपुरी का खून लड़ाकू रहा है। मैनपुरी की आवाज दूर तक जाती है। उन्होंने मैनपुरी के मट्ठे के आलू और सर्राटे (रायते) को भी याद किया। मंच पर मौजूद बबलू पांडेय से कहा कि सर्राटे की व्यवस्था की है कि नहीं।


ये लोग रहे मौजूद
सभा के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, महेश चंद्र अग्निहोत्री, बबलू पांडेय, उमेश चंद्र द्विवेदी, रमेश पांडेय, अंकुर अग्निहोत्री, संयोजक धनेश मिश्रा, सौरभ मिश्रा, किशन दुबे, मदन मोहन मांडेय, आशीष तिवारी, मोहित दुबे, साधना तिवारी, आदि मौजूद रहे। संचालन तारेश अग्निहोत्री ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed