फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   MAINPURI NEWS drm inspection

Mainpuri News: मैनपुरी जंक्शन रेलवे स्टेशन का काम दो महीने में होगा पूरा

Wed, 04 Feb 2026 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
MAINPURI NEWS drm inspection
फोटो 12 मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण करते डीआरएम रजनीश अग्रवाल, महाप
मैनपुरी। मैनपुरी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन कार्यों का बुधवार को उत्तर मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल और महाप्रबंधक नरेशपाल सिंह ने निरीक्षण किया। डीआरएम ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कराए जा रहे कार्याें को गुणवत्ता के साथ दो महीने में पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीआरएम दोपहर तीन बजे विशेष निरीक्षण यान से मैनपुरी रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन का कार्य पूरा होने के बाद नई रेल गाड़ियों के संचालन की योजना बनाई जाएगी। फर्रुखाबाद से आगरा के लिए नियमित ट्रेन संचालन और साप्ताहिक ट्रेन कानपुर-आनंद बिहार को नियमित करने के लिए यात्रियों की संख्या के अनुसार निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



चाक-चौबंद रहीं व्यवस्था
डीआरएम रजनीश अग्रवाल के निरीक्षण की जानकारी होते ही स्टेशन पर साफ-सफाई के साथ अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया गया था। पूरे परिसर में विशेष रूप से सफाई कराई गई थी। प्लेटफाॅर्म पर उबड़-खाबड़ पड़ी मिट्टी को समतल कराने का कार्य किया गया। डीआरएम के मैनपुरी पहुंचने पर स्टेशन अधीक्षक एचएस मीणा ने उनका स्वागत किया।



अमृत भारत स्टेशन के तहत चल रहा है कार्य
केंद्र सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मैनपुरी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसमें स्टेशन पर यात्री प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म, अत्याधुनिक शौचायल, वेटिंग एरिया, स्वचलित सीढि़यों आदि के निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। स्टेशन पर करीब 80 से 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। अगले दो महीने में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed