फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news drainage contruction

Mainpuri News: तिसाह में जलनिकासी के लिए नाला निर्माण शुरू

Mon, 26 Jan 2026 12:20 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news drainage contruction
मैनपुरी। घिरोर विकासखंड में औंछा क्षेत्र की ग्राम पंचायत तिसाह में जलभराव की समस्या का समाधान शुरू हो गया है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रधान प्रतिनिधि ने नाला निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया है। तिसाह के ग्रामीणों की समस्या का समाचार अमर उजाला ने 24 जनवरी के अंक में प्रकाशित किया था। तिसाह गांव में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण कुछ साल पहले बनी मुख्य सड़क तालाब में तब्दील हो गई थी। ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अमर उजाला में समाचार छपने के बाद प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुंदर सिंह धनगर ने जल निकासी के लिए नाला निर्माण कार्य शुरू कराया है। इस पहल से ग्रामीणों को लंबे समय से चली आ रही समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed