फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news desi ghee steal

Mainpuri News: मिनी ट्रक की तिरपाल काटकर देसी घी के 15 पैकेट चोरी

Wed, 11 Mar 2026 02:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news desi ghee steal
फोटो41 मिनी ट्रक की काटी गई तिरपाल। संवाद
मैनपुरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह मिनी ट्रक की तिरपाल काट कर चोरों ने 15 पैकेट देसी घी चोरी कर लिया। जानकारी होने के बाद चालक गाड़ी लेकर कोतवाली पहुंचा, तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज किए जाने की मांग की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गाजियाबाद के रहने वाले अमन कुमार ने बताया कि वह गाजियाबाद से मिनी ट्रक में डेयरी कंपनी का देसी घी लाद कर लखनऊ के लिए रवाना हुआ था।
मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे जब वह नवीन मंडी से सिरसागंज रोड की ओर मुड़ा, तभी पीछे से चोरों ने चलती गाड़ी की तिरपाल काट कर 15 पैकेट चोरी कर लिए। पीछे से आ रही एक कार के चालक ने उन्हें रोका और चोरी की जानकारी दी।
विज्ञापन

जब नीचे उतर कर देखा तो तिरपाल कटी थी, उसमें से घी के पैकेट चोरी हो गए थे। चालक की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की, आसपास लगे सीसीटीवी भी चेक किए। चालक ने कोतवाली में तहरीर दी है। उधर, कोतवाली पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed