फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news dead body road side murder

Mainpuri News: मजदूर का शव सड़क किनारे मिला

Thu, 30 Jul 2026 12:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news dead body road side murder
फोटो 1 रामदास का फाइल फोटो
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी रामदास की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रात करीब 10 बजे उनका शव नगला सुमेर के पास सड़क किनारे मिला। मृतक के परिजन ने इस घटना के लिए ट्रैक्टर चालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

मृतक के भाई रामवीर ने पुलिस को बताया कि रामदास मजदूरी करते थे। गांव निहालपुर का एक व्यक्ति ट्रैक्टर और मिक्सर मशीन से लिंटर डालने का काम करता है। रामवीर के अनुसार, मंगलवार की सुबह निहालपुर के उसी व्यक्ति ने रामदास को लिंटर डालने के काम पर ले जाने के लिए अपने साथ ट्रैक्टर पर बैठाया था। रात करीब 10 बजे, नगला सुमेर के पास सड़क किनारे रामदास का शव मिला। रामवीर ने आरोप लगाया कि घटना के बाद ट्रैक्टर चालक उपेंद्र कुमार, अपने वाहन और मिक्सर मशीन के साथ मौके से फरार हो गया। मृतक के साथ काम करने वाले साथी सुधांशू ने ही सड़क किनारे रामदास का शव पड़े होने की सूचना पुलिस और परिजन को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। क्षेत्राधिकारी एके सिंह ने बताया कि पुलिस को मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में मचा है कोहराम
रामदास की इस अचानक और संदिग्ध मौत से उनके परिवार में गहरा मातम छा गया है। घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं। पुलिस मामले की तह तक जाने और सच्चाई का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed