{"_id":"6a1212b0112116f62e055a44","slug":"mainpuri-news-cricket-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-159941-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: बेवर ने सैफई को, प्रिंस क्लब ने महाराज क्लब को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: बेवर ने सैफई को, प्रिंस क्लब ने महाराज क्लब को दी शिकस्त
विज्ञापन
फोटो 14 हिंद क्लब के कप्तान को विजेता कप प्रदान करते अतिथि। स्रोत आयोजक
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी। गांव उदयपुर में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार की रात खेले गए मैच में बेवर ने सैफई को 34 रन और प्रिंस क्रिकेट क्लब किशनी ने महाराजा क्लब को 25 रनों से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।पहले मैच में बेवर की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 119 रन बनाए। हिमाचल ने 54 रनों की पारी खेली। सैफई के वंश ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सैफई की टीम महज 85 रन ही बना सकी l वंश ने 24 रन बनाए। बेवर के हिमाचल ने दो विकेट लिए। हिमाचल को मैन ऑफ द मैच का पुस्कार प्रदान किया गया।
दूसरे मैच में प्रिंस क्रिकेट क्लब किशनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 110 रन बनाए। तनीश ने 45 और शिवा ने 24 रन बनाए। महाराजा क्लब की ओर से देवा और दीपू ने दो-दो विकेट लिए। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाराजा क्लब की टीम 85 रन ही बना सकी। खाला ने 35 रन बनाए। प्रिंस क्लब के तनीश और शिवा ने दो-दो विकेट लिए। मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार तनीश को प्रदान किया गया।
इससे पहले उमाशंकर यादव और नरेंद्र यादव ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। मैचों में अंपायरिंग दीपक यादव और सुधीर शाक्य, स्कोरिंग विकास गुप्ता ने की। कमेंट्री अभिषेक यादव ने की। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव, मुकुल यादव, चंद्रकेश यादव, मुकेश यादव, उत्तम राठौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -
प्रशांत क्रिकेट क्लब खड़ेपुर की टीम बनी चैंपियन
किशनी। गांव खड़ेपुर में युवा बौद्ध क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित टूर्नामेंट का शनिवार को समापन हो गया। फाइनल मैच में प्रशांत क्रिकेट क्लब खड़ेपुर ने दीपक क्रिकेट क्लब कुसमरा को हराकर विजेता कप अपने नाम किया। मुख्य अतिथि डॉ. शिवम यादव उर्फ वैभव और घासीराम शाक्य ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। प्रशांत क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 165 रन बनाए। अंशू ने 72 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए दीपक क्लब की टीम 120 रन ही बना सकी। 72 रनों की पारी और दो विकेट लेने वाले अंशू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस दौरान ओमकार शाक्य, संजू शाक्य, प्रदीप शाक्य, रानू जाटव, राजीव शाक्य, महिपाल शाक्य, सूरज सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
-- --
एसएम कोल्ड ने डेकन चार्जर्स को 21 रनों से हराया
कुसमरा। महाकवि देव इंटर कॉलेज के मैदान पर नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। शुभारंभ हो गया है। शुक्रवार की रात खेले गए मैच में एसएम कोल्ड की टीम ने डेकन चार्जर्स को 21 रनों से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। मैच का शुभारंभ सपा किन्नर सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष रजनी गुरु ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसएम कोल्ड की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में सात विकेट पर 89 रन बनाए। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी डेकन चार्जर्स की टीम महज 68 रन ही बना सकी। एसएम कोल्ड के गेंदबाज अंशू यादव ने तीन विकेट चटकाए। अंशू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस दौरान अंकी शाक्य, रितिक यादव, सुखवीर यादव, संजीव, जोयटी, लालू, दीपू यादव, रिषभ आदि मौजूद रहे। संवाद
-- --
दो रनों से जीत नवीगंज सी टीम
बेवर। नवीगंज स्थित मैदान पर नवीगंज प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को खेले गए मैच में नवीगंज बी ने नवीगंज सी टीम को करीबी मुकाबले में हराकर शानदार जीत दर्ज की। नवीगंज बी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 59 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नवीगंज सी की टीम 57 रन ही बना सकी। संवाद

फोटो 14 हिंद क्लब के कप्तान को विजेता कप प्रदान करते अतिथि। स्रोत आयोजक- फोटो : Samvad