फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news cold two death

Mainpuri News: जानलेवा सर्दी, बच्ची-किसान की मौत

Sun, 01 Feb 2026 12:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news cold two death
फोटो 25 जिला अस्पताल में भर्ती निमोनिया से पीड़ित वृद्धा। संवाद - फोटो : 1
मैनपुरी। चार दिन पहले हुई बारिश के बाद से जिले में ठंड का प्रकोप जारी है। मैनपुरी जिले में पिछले 24 घंटों के भीतर, नौ माह की एक मासूम बालिका और 57 वर्षीय एक व्यक्ति की निमोनिया के कारण मौत हो गई।
विज्ञापन

कस्बा भोगांव के बड़ा बाजार निवासी राहुल कुमार की नौ माह की पुत्री आंशी पिछले दो दिनों से सर्दी-खांसी से पीड़ित थी। निजी डॉक्टर से जांच कराने पर उसे निमोनिया होने की बात सामने आई थी। शुक्रवार रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, कुर्रा क्षेत्र के गांव रामपीछा निवासी 57 वर्षीय किसान रामअवतार सिंह को भी पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। निजी चिकित्सक को दिखाने पर निमोनिया की पुष्टि हुई थी। शुक्रवार शाम उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें भी जिला अस्पताल लाया गया, जहां जांचोपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 736 मरीजों ने पंजीकरण कराया और उपचार लिया। इनमें 300 से अधिक मरीज बुखार, पेट दर्द, सांस संबंधी समस्याएं, निमोनिया, खांसी-जुकाम और सर्दी से ग्रसित पाए गए। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों ही मृतक मरीजों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। बताया कि पिछले कुछ दिनों में निमोनिया और अन्य मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है, जिनमें 18 मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि तीन गंभीर मरीजों को हालत बिगड़ने पर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed