फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   MAINPURI NEWS COLD THREE DEATH

Mainpuri News: अस्थमा और हार्ट के मरीजों के लिए जानलेवा बनी सर्द हवाएं, जिले में 3 की मौत

Wed, 04 Feb 2026 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
MAINPURI NEWS COLD THREE DEATH
फोटो 21 महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती मरीज। संवाद
मैनपुरी। लगातार बदल रहा मौसम हार्ट और अस्थमा के मरीजों की दिक्कतें बढ़ा रहा है। पिछले 24 घंटे में महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल पहुंचे हार्टअटैक के दो और अस्थमा से पीड़ित एक मरीज सहित तीन मरीजों की मौत हो गई। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में अस्थमा, हार्ट और निमोनिया से पीड़ित 41 मरीजों को भर्ती कराया। चार मरीज हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किए गए।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से धूप के साथ चल रहीं सर्द हवाएं अस्थमा और हार्ट के मरीजों की दिक्कतें बढ़ा रही हैं। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में बुधवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ देखी गई। अस्पताल की ओपीडी में 1109 मरीजों ने प्राथमिक उपचार लिया। इनमें सर्दी, जुकाम, बुखार, अस्थमा और हार्ट के मरीजों की संख्या अधिक रही। सर्वाधिक मरीज फिजीशियन और बाल रोग विशेषज्ञ के पास पहुंचे। दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव जरामई निवासी दिनेश कुमार (42) पिछले कुछ दिनों से अस्थमा की दिक्कत से जूझ रहे थे। बुधवार की सुबह हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। दन्नाहार क्षेत्र के गांव लालपुर सथिनी निवासी जयकिशन (62) को बुधवार की सुबह सात बजे हृदयाघात पड़ा। परिजन उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव औडेंय निवासी नीरज (50) पत्नी संजय को बुधवार को हृदयाघात पड़ा। परिजन उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि तीनों ही मरीजों को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन


---

बचाव के उपाय
- हार्ट और अस्थमा के मरीज सर्द हवाओं में घरों से बाहर न निकलें
-गुनगुने पानी का सेवन करें
- अस्थमा के मरीज नियमित दवा का सेवन करते रहें
- डॉक्टर की सलाह के बिना किसी दवा का सेवन न करें
- हार्ट के मरीज ब्लड प्रेशर की नियमित जांच कराते रहें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed