{"_id":"696bc80eb3300673370d6aa0","slug":"mainpuri-news-cold-crisis-2-death-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-152435-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा ठंड : हृदयाघात से दो की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा ठंड : हृदयाघात से दो की माैत
विज्ञापन
फोटो 2 जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिले में हार्ट के मरीजों की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले 24 घंटे में महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल पहुंचे दो मरीजों ने दम तोड़ दिया। वहीं, 27 मरीज गंभीर हालत में भर्ती कराए। चार मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया।
महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल की ओपीडी में 872 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों में सर्दी-जुकाम, अस्थमा और हार्ट के मरीजों की संख्या अधिक रही। शहर के मोहल्ला बागवान निवासी शकुंतला देवी (60) को शुक्रवार की शाम हृदयाघात पड़ा। परिजन उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शहर के मोहल्ला महमूद नगर निवासी सहरोज (55) पत्नी आफताब को शनिवार की सुबह हृदयाघात पड़ा, परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी सीएमएस डॉ. जेजे राम ने बताया कि दोनों ही मरीजों को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।