{"_id":"6a4971fc7f38b64cdd0779fe","slug":"mainpuri-news-clash-over-electric-wire-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-162334-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: कटिया डालने के विवाद में भिड़े दो पक्ष, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: कटिया डालने के विवाद में भिड़े दो पक्ष, कई घायल
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला अनी में शुक्रवार को कटिया डालने के विवाद में दो पक्ष के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली, शनिवार को दूसरे पक्ष ने एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र दिया। एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला अनी निवासी जितेंद्र सिंह ने बताया कि 16 वर्षीय पुत्र अभिषेक तीन जुलाई को बिजली खराब होने के बाद खंभे के पास केबल देखने गया था। तभी विपक्षी वहां आए और विवाद करने लगे। विरोध करने पर बेटे को पीटना शुरू कर दिया।
चीख पुकार सुनकर परिजन बचाने के लिए आए तो उन्हें भी पीटा गया। हमले में परिवार की रेखा देवी, सरिता देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुत्र व परिवार के अन्य लोग भी घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया, छोटेलाल, विनोद, विकास, मोनू, अमित, सुमित व अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर, शनिवार दूसरे पक्ष से अनुसूचित जाति के अरविंद कुमार ने एसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया। आरोप लगाया कि कटिया डालने के विवाद में परिजन को पीटा गया। बकरी व पालतू कुत्ते को मार दिया गया। जातिसूचक गालियां देकर अपमानित किया गया।