{"_id":"6a63c97bf98c71cc59081702","slug":"mainpuri-news-brothers-beaten-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-163442-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: करहल चौराहे के पास सगे भाइयों को लाठी-डंडों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: करहल चौराहे के पास सगे भाइयों को लाठी-डंडों से पीटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम करहल चौराहे के पास एक युवक की पिटाई की गई, जानकारी होने के बाद जब भाई हमलावर से वजह पूछने गया तो उसे भी पीटा गया। पुलिस ने घायल भाइयों का मेडिकल कराया। प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला खरगजीत नगर के रहने वाले किशन कश्यप ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को छोटा भाई ऋषि कश्यप करहल चौराहा पर गया था। तभी वहां मौजूद सुंदर सैनी व तीन-चार अन्य साथियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इस घटना के बाद भाई ने घर आकर जानकारी दी।
जिसके बाद वह अपने पड़ोसी श्याम निवासी खरगजीत नगर के साथ सुंदर के घर झगड़े की वजह पूछने के लिए गया। वहां उन्हें भी गालियां देते हुए पीटा गया। पीटने वालों में सुंदर के पिता मुकेश सैनी भी शामिल थे। झगड़े की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। घायल हुए भाइयों का पुलिस ने मेडिकल कराया। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस अब हमलावरों की तलाश में जुट गई है।