{"_id":"6a5294adef03a0564c071cf8","slug":"mainpuri-news-boy-cremeted-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-162728-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: किशोर का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: किशोर का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार
विज्ञापन
करहल। थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरऊ में आम तोड़ने के दौरान 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आकर 13 वर्षीय किशोर की मौत के बाद शनिवार सुबह गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
शुक्रवार की दोपहर रविंद्र सिंह भदौरिया का 13 वर्षीय पुत्र अखिलेंद्र उर्फ मोंगली आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। ऊपर से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजन और ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। शनिवार को देर शाम तक मृतक के परिजन की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई।
विद्युत विभाग के एसडीओ उपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। जांच से संबंधित आवश्यक अभिलेख उच्चाधिकारियों को भेज दिए गए हैं। सोमवार तक जांच प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी। यदि जांच में किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।