फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news aryan dev

Mainpuri News: आर्यन देव का राज्य स्तरीय युवा उत्सव के लिए हुआ चयन

Sat, 20 Dec 2025 12:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news aryan dev
फोटो 21 डॉक्टर मनोज कुदेशिया से प्रमाण पत्र प्राप्त करते आर्यन देव। स्रोत महाविद्यालय
मैनपुरी। श्री चित्रगुप्त डिग्री कॉलेज के छात्र आर्यन देव पाथरे ने मंडल स्तर पर आयोजित युवा उत्सव और साइंस मेला में सर्वश्रेष्ठ भाषण देकर राज्य स्तरीय युवा उत्सव के लिए चयन पाया है। शुक्रवार को कॉलेज में आर्यन देव का प्राचार्य डॉ़ मनोज कुदेशिया और स्टाफ ने सम्मान किया।
विज्ञापन

जनपद आगरा के जेपी सभागार खंदारी कैंपस में 17 दिसंबर को मंडलीय युवा उत्सव और साइंस मेला का आयोजन हुआ। शहर के श्री चित्रगुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र आर्यन देव ने मंडलीय प्रतियोगिता में भाषण के लिए प्रतिभा करते हुए मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनका चयन राज्य स्तर के लिए किया गया है। आर्यन देव शहर के रामलीला मैदान निवासी संजीव कुमार के पुत्र हैं। संजीव कुमार डाइट भोगांव में कनिष्ठ लिपिक के रूप में कार्यरत हैं। आर्यन की मां आरती देवी गृहणी हैं। जनपद लौटने पर शुक्रवार को श्री चित्रगुप्त डिग्री कॉलेज में आर्यन देव का प्राचार्य डॉ़ मनोज कुदेशिया ने सम्मान किया।
विज्ञापन

आर्यन देव की सफलता पर महाविद्यालय के प्रबंधक बृजमोहन सक्सेना, सचिव ओम प्रकाश सक्सेना, डॉ़ अमित पांडेय, डॉ़ अरविंद यादव, डॉ़ नरेंद्र यादव, संजीव सक्सेना आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed