फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news 100 bed hospital succesfull operation

Mainpuri News: गर्भाशय की समस्या से पीड़ित महिला का सौ शैया अस्पताल में सफल ऑपरेशन

Sun, 01 Feb 2026 12:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news 100 bed hospital succesfull operation
फोटो 26 सौ शैया अस्पताल में महिला के ऑपरेशन के बाद अपनी टीम के साथ मौजूद डॉ. अनुपमा यादव। स्रोत
मैनपुरी। मैनपुरी के सौ शैया जिला अस्पताल में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। तीन साल से गर्भाशय की गंभीर समस्या से जूझ रही एक महिला का सफल ऑपरेशन किया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला उत्तरी छपट्टी निवासी मंजू देवी पत्नी मनोज कुमार पिछले तीन वर्षों से गर्भाशय की समस्या से परेशान थीं। इस दौरान उन्होंने आगरा और कानपुर जैसे बड़े शहरों में इलाज कराया, जिसमें लगभग 80 से 90 हजार रुपये खर्च हो गए, लेकिन उन्हें कोई खास राहत नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने मैनपुरी के सौ शैया जिला अस्पताल का रुख किया।
विज्ञापन

मंजू देवी ने अपनी समस्या स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपमा यादव को बताई। डॉ. अनुपमा यादव और उनकी टीम ने विस्तृत जांच के बाद मंजू देवी के गर्भाशय के ऑपरेशन की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम, डॉ. अनुपमा यादव के नेतृत्व में टीम ने मंजू देवी का सफल ऑपरेशन किया। इस टीम में निश्चेतक डॉ. अरविंद तोमर, सिस्टर इंचार्ज शशी बाथम, ओटी टैक्नीशियन रेनूबाला, हिमांशू, रुची, इंद्रकुमार, चंद्रभान, रवि, प्रशांत और गोविंद शामिल थे।


निःशुल्क उपचार से मिली बड़ी राहत
मंजू देवी के पति मनोज कुमार ने बताया कि बड़े शहरों में इलाज कराने पर काफी खर्च हो गया था, लेकिन संतोषजनक परिणाम नहीं मिला। सौ शैया अस्पताल में निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed