मैनपुरी नवोदय छात्रा हत्याकांड: सुराग की तलाश में एसआईटी, चार संदिग्धों से की पूछताछ
मैनपुरी के भोगांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 16 सितंबर 2019 को 16 वर्षीय छात्रा का शव फंदे से लटका मिला था। मृतका के पिता ने दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोगांव स्थित नवोदय विद्यालय की छात्रा की कथित हत्या व दुष्कर्म मामले में तत्कालीन प्रधानाचार्या को जेल भेजने के बाद एसआईटी अब साक्ष्य संकलन को लेकर तेजी के साथ जुटी है। जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर मामले से जुड़े चार संदिग्धों से पूछताछ की गई।
एडीजी कर सकते हैं कार्रवाई की समीक्षा
भोगांव के नवोदय विद्यालय में 16 सितंबर 2019 को एक छात्रा के कथित दुष्कर्म व हत्या के मामले में जांच कर रही एसआईटी ने अब साक्ष्य संकलन का काम तेजी के साथ शुरू कर दिया है। कभी भी एडीजी भानू भास्कर कैंप कार्यालय आकर कार्रवाई की समीक्षा कर सकते हैं। वहीं, पूर्व प्रधानाचार्या को जेल भेजने के साथ ही कुछ अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ की गई है।
चार संदिग्धों से हुई पूछताछ
मामले से जुड़े चार अहम संदिग्धों से शनिवार की दोपहर टीम द्वारा करहल व शहर स्थित कैंप कार्यालय पर पूछताछ की गई है। जिन लोगों से पूछताछ की गई, उनमें से एक व्यक्ति भोगांव क्षेत्र का रहने वाला है और तीन अन्य शहर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
नहीं लगा कोई सुराग
सूत्रों की मानें तो छात्रा की मौत के मामले में आत्महत्या के लिए प्रेरित करने में प्रधानाचार्या जेल जा चुकी हैं, लेकिन अभी तक छात्रा के साथ दुष्कर्म किसने किया, इसको लेकर एसआईटी के हाथ में न तो कोई संदिग्ध है न हीं कोई साक्ष्य ही हाथ लग सका है। ऐसे में हाईकोर्ट में अगली सुनवाई तक एसआईटी को इस पर भी कोई सटीक जबाव या साक्ष्य हासिल करना बेहद अहम है।