फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Mainpuri Navodaya Girl Murder Case SIT engaged in speedy collection of evidence

मैनपुरी नवोदय छात्रा हत्याकांड: सुराग की तलाश में एसआईटी, चार संदिग्धों से की पूछताछ

Sun, 06 Mar 2022 11:11 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 06 Mar 2022 11:11 AM IST
सार

मैनपुरी के भोगांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 16 सितंबर 2019 को 16 वर्षीय छात्रा का शव फंदे से लटका मिला था। मृतका के पिता ने दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
 

विज्ञापन
Mainpuri Navodaya Girl Murder Case SIT engaged in speedy collection of evidence
एसआईटी का कैंप ऑफिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोगांव स्थित नवोदय विद्यालय की छात्रा की कथित हत्या व दुष्कर्म मामले में तत्कालीन प्रधानाचार्या को जेल भेजने के बाद एसआईटी अब साक्ष्य संकलन को लेकर तेजी के साथ जुटी है। जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर मामले से जुड़े चार संदिग्धों से पूछताछ की गई।

विज्ञापन

एडीजी कर सकते हैं कार्रवाई की समीक्षा 

भोगांव के नवोदय विद्यालय में 16 सितंबर 2019 को एक छात्रा के कथित दुष्कर्म व हत्या के मामले में जांच कर रही एसआईटी ने अब साक्ष्य संकलन का काम तेजी के साथ शुरू कर दिया है। कभी भी एडीजी भानू भास्कर कैंप कार्यालय आकर कार्रवाई की समीक्षा कर सकते हैं। वहीं, पूर्व प्रधानाचार्या को जेल भेजने के साथ ही कुछ अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ की गई है।

विज्ञापन

चार संदिग्धों से हुई पूछताछ

मामले से जुड़े चार अहम संदिग्धों से शनिवार की दोपहर टीम द्वारा करहल व शहर स्थित कैंप कार्यालय पर पूछताछ की गई है। जिन लोगों से पूछताछ की गई, उनमें से एक व्यक्ति भोगांव क्षेत्र का रहने वाला है और तीन अन्य शहर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं लगा कोई सुराग 

सूत्रों की मानें तो छात्रा की मौत के मामले में आत्महत्या के लिए प्रेरित करने में प्रधानाचार्या जेल जा चुकी हैं, लेकिन अभी तक छात्रा के साथ दुष्कर्म किसने किया, इसको लेकर एसआईटी के हाथ में न तो कोई संदिग्ध है न हीं कोई साक्ष्य ही हाथ लग सका है। ऐसे में हाईकोर्ट में अगली सुनवाई तक एसआईटी को इस पर भी कोई सटीक जबाव या साक्ष्य हासिल करना बेहद अहम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed