फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Mainpuri Murder Case News Killer Shivveer innocent daughter asked when will father come

पांच हत्या और खुदकुशी: मासूम की नजर दिनभर खाली कमरों में तलाशती रही रिश्ते, परी ने पूछा- कब आएंगे पापा? कोई...

Mon, 26 Jun 2023 11:08 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 26 Jun 2023 11:08 AM IST
सार

मैनपुरी में शनिवार की सुबह बड़े भाई ने दो छोटे भाइयों, नवविवाहित बहू, भाई के दोस्त सहित पांच लोगों की फरसा से काट कर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी और मामी पर भी हमला किया। लेकिन दोनों किसी तरह बच गईं। हत्याओं को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन
Mainpuri Murder Case News Killer Shivveer innocent daughter asked when will father come
Mainpuri Murder Case News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के गोकुलपुर में सामूहिक हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी की तीन साल की बेटी से जब लोग कहते हैं कि पिता अब दुनिया में नहीं रहे। लेकिन मासूम नहीं जानती है न रहना क्या होता है। वह सवाल करती है कि कब आएंगे। 
विज्ञापन


इस पर हर कोई निरुत्तर हो जाता है। रविवार को परी की नजर खाली कमरों में रिश्तों की तलाश करती रही। आरोपी शिववीर ने जो किया उसकी सजा तो उसे मिल ही गई। लेकिन उसके जाने के बाद परिवार और दो मासूम अब खाली हो चुके घर में रिश्तों की तलाश कर रहे हैं। 
विज्ञापन


आरोपी की तीन साल की बेटी परी ने रविवार को घर में बेतहाशा भीड़ देखी। पुलिस को देखा और रोते बिलखते परिजन को देखा। इन सब के बीच वह सहमी हुई रही। रविवार की सुबह के साथ ही उसकी नजर घर के खाली कमरों में चाचा, चाची, फूफा जैसे रिश्तों की तलाश करती दिखी। लेकिन वहां सन्नाटे के सिवा कुछ भी नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मासूम ने कई लोगों से सवाल किए कि सब लोग कहां हैं। एक बार जवाब भी मिला कि उसके पिता, चाचा, चाची व अन्य अब इस दुनिया में नहीं रहे। लेकिन इसके जवाब में परी ने जो सवाल किया, उसने हर किसी को निरुत्तर कर दिया। मासूम परी नहीं जानती कि दुनिया में न रहना क्या होता है। उसने पूछ ही लिया कि कब आएंगे पापा और मां। इसका जवाब न तो उस मासूम को परिजन न ही कोई ग्रामीण दे सका

बंद रही भुल्लन की दुकान
सामूहिक हत्याकांड में भुल्लन यादव की उसके भाई ने ही जान ले ली। उसकी मौत के साथ ही किशनी तहसील के बाहर स्थित उसकी फोटो स्टेट की दुकान भी रविवार को बंद रही। लोगों ने बताया कि बरात की तैयारियों को लेकर भुल्लन बेहद खुश था। दुकान बंद कर भाई की शादी की खुशियों के आगमन की तैयारियों में लगा था। लेकिन अब दुकान शायद ही कभी खुलेगी।

घर में ठंडा पड़ा रहा चूल्हा
सुभाष के घर में शुक्रवार को बरात की खुशियों के बीच घर में आए मेहमानों के लिए पकवान बन रहे थे। घर पर आने वाले लोगों के लिए चाय आदि भी चूल्हे पर ही बनती थी। लेकिन शनिवार को हुए सामूहिक हत्याकांड के बाद से ही चूल्हा ठंडा पड़ा हुआ है। बर्तन आदि भी जैसे के तैसे इधर उधर पड़े नजर आए।

 

मैनपुरी में छोटे दो भाइयों, नवविवाहिता और बहनोई समेत पांच की गला काटकर हत्या
गौरतलब है कि मैनपुरी के किशनी के गोकुलपुर अरसारा में शनिवार की सुबह बड़े भाई ने दो छोटे भाइयों, नवविवाहित बहू, भाई के दोस्त सहित पांच लोगों की फरसा से काट कर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी और मामी पर भी हमला किया। लेकिन दोनों किसी तरह बच गईं। पिता ने रोका तो उनके हाथ में भी फरसा मार दिया। वह भी घायल हुए हैं। 

 

हत्याओं को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पिता ने कहा कि कर्ज न चुका पाने पर मानसिक रूप से परेशान था, इसीलिए हत्याकांड को अंजाम दिया है। हत्याकांड से गोकुलपुर गांव दहल गया।

एडीजी और आईजी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति की जानकारी ली। एडीजी राजीव कृष्ण का कहना है कि जब तक घायलों को होश नहीं आ जाता तब तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सकता। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed