फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Mainpuri Murder Case News Father-mother and aunt survived by not drinking cold drinks

Mainpuri Murder Case: कोल्ड ड्रिंक न पीने से बच गए पिता-मां और मामी; एक के बाद एक करता रहा वार लेकिन किसी...

Mon, 26 Jun 2023 12:53 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 26 Jun 2023 12:53 PM IST
सार

मैनपुरी में शनिवार की सुबह बड़े भाई ने दो छोटे भाइयों, नवविवाहित बहू, भाई के दोस्त सहित पांच लोगों की फरसा से काट कर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी और मामी पर भी हमला किया। लेकिन दोनों किसी तरह बच गईं। हत्याओं को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन
Mainpuri Murder Case News Father-mother and aunt survived by not drinking cold drinks
Mainpuri Murder Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के किशनी के गोकुलपुर अरसारा गांव में शुक्रवार की रात सुभाष यादव के घर पर नई बहू के आगमन को लेकर जश्न का माहौल था। डीजे पर नाचा गाने के दौरान शिववीर ने सभी को कोल्डड्रिंक पिलाई। जिसने भी इसे पिया वह कुछ देर बाद उठ कर सोने के लिए चला गया। सभी लोग लेट गए और फिर नशा गहराते ही सपनों के संसार में खोए थे।
विज्ञापन


इसी मौके की तलाश कर रहे आरोपी शिववीर ने एक के बाद एक दो भाई, छोटे भाई की पत्नी, बहनोई और भाई के दोस्त को हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। 

चौंकाने वाली बात है कि पुलिस को मौके से विरोध करने जैसा कोई सबूत भी हाथ नहीं लगा। यह बात साबित करती है कि कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाया गया था। सुभाष, उनकी पत्नी शारदा देवी और मामी ने कोल्ड ड्रिंक नहीं पी थी। शायद इसी वजह से उनकी जान बच गई।
विज्ञापन


फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद खुलेगा राज
रात को शिववीर ने जो कोल्डड्रिंक सभी लोगों को पिलाई थी, फोरेंसिक की टीम ने कोल्डड्रिंक की बोतल को जांच के लिए कब्जे में लिया है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही इस बात पर मोहर लग सकेगी कि कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर के बाहर बैठ कर किसने पी थी शराब
घर के बाहर जिस स्थान पर सुभाष, पत्नी शारदा देवी और मामी लेटे हुए थे। उसी के पास अंग्रेजी शराब की बोतल भी पड़ी हुई थी। सवाल यह है कि शराब पीने वाला शिववीर था या कोई और। उसने हत्या करने से पहले शराब पी रखी थी। या किसी और ने वहां बैठ कर शराब पी थी। 

मैनपुरी में छोटे दो भाइयों, नवविवाहिता और बहनोई समेत पांच की गला काटकर हत्या
मैनपुरी के किशनी के गोकुलपुर अरसारा में शनिवार की सुबह बड़े भाई ने दो छोटे भाइयों, नवविवाहित बहू, भाई के दोस्त सहित पांच लोगों की फरसा से काट कर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी और मामी पर भी हमला किया। लेकिन दोनों किसी तरह बच गईं। पिता ने रोका तो उनके हाथ में भी फरसा मार दिया। वह भी घायल हुए हैं। 


 

हत्याओं को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पिता ने कहा कि कर्ज न चुका पाने पर मानसिक रूप से परेशान था, इसीलिए हत्याकांड को अंजाम दिया है। हत्याकांड से गोकुलपुर गांव दहल गया।

एडीजी और आईजी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति की जानकारी ली। एडीजी राजीव कृष्ण का कहना है कि जब तक घायलों को होश नहीं आ जाता तब तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सकता। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed