फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Mainpuri Ground Report How much has Mainpuri changed due to UP government schemes

Mainpuri Ground Report: यूपी सरकार की योजनाओं से कितना बदला मैनपुरी, कैसी है विकास की तस्वीर? देखें रिपोर्ट

Wed, 19 Aug 2026 08:03 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 19 Aug 2026 08:03 PM IST
सार

Mainpuri Ground Report: 'यूपी सक्षम अभियान' के तहत अमर उजाला की टीम मैनपुरी पहुंची। टीम ने मार्कण्डेय आश्रम का सौंदर्यीकरण, श्यामपुर बना मॉडल ग्राम पंचायत, ओपन जिम, ई-लाइब्रेरी और ओडीओपी में शामिल तारकशी कला की जमीनी पड़ताल की। स्थानीय लोगों और अधिकारियों से बातचीत की गई। इसका उद्देश्य विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं का रोजगार, ग्रामीण जीवन व आम लोगों पर पड़े असर को समझना था। देखिएं रिपोर्ट

विज्ञापन
Mainpuri Ground Report How much has Mainpuri changed due to UP government schemes
Mainpuri Ground Report - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Mainpuri Ground Report: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में अब एक साल से भी कम समय बचा है। राज्य के राजनीतिक दलों ने अपनी चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में, अमर उजाला की टीम ने 'सक्षम यूपी' कार्यक्रम के तहत मैनपुरी जिले का दौरा किया है। इस पड़ताल का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं के आम जनजीवन पर पड़े असर को समझना था। टीम ने जिले में सरकार के विकास के दावों की असल तस्वीर जानने का प्रयास किया। यह दौरा आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जमीनी हकीकत टटोलने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पड़ताल के माध्यम से सरकारी नीतियों के स्थानीय लोगों पर पड़े प्रभाव को समझा गया। टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। टीम ने स्थानीय लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को भी जाना।

विज्ञापन


तारकशी कला को मिला नया जीवन
मैनपुरी में विश्व प्रसिद्ध तारकशी कला के कारीगर नैमीचंद शाक्य ने बताया कि तारकशी जनपद मैनपुरी की प्राचीन कला है। यह विलुप्त होती जा रही थी। उत्तर प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार के द्वारा इसको पुनः जीवन दान मिला। आज इस काम को बच्चे लोग सीख भी रहे हैं। कुछ बच्चों ने प्रादेशिक पुरस्कार भी प्राप्त किए हैं। गवर्नमेंट के द्वारा लगने वाली विभिन्न प्रदर्शनियां हैं। जैसे आपका लखनऊ महोत्सव है, ताज महोत्सव है। उन प्रोग्रामों में बच्चों-लोगों के द्वारा बनाया उत्पाद खुद ले जाकर अपना सीधी-सीधी करते हैं। जिससे उनकी आय अर्जित होती है। अपना एक रोजगार उनका बन गया है। जीआई टैग को लेकर कहा कि   ये काम जो है ना हमारे लोगों का ही परिवार किया करता था। जब से ये वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के अंतर्गत बदलाव हुआ। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा जिसमें बच्चों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के साथ-साथ में उनको मानदेय भी दिया जा रहा है। आज बच्चे मन लगा के सीख भी रहे हैं। इस क्राफ्ट की जो पहचान है। मैनपुरी की ही है। इसके लिए भारत सरकार और केंद्र सरकार दोनों द्वारा मतलब जीआई टैग से भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


यहां वीडियो में देखें पूरी बातचीत
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉडल ग्राम पंचायत से ग्रामीणों को मिल रहीं सुविधाएं
मॉडल ग्राम पंचायत को लेकर श्यामपुर भटपुरा के प्रधान नवीन सिंह तोमर ने बताया कि हमारे यहां चाहे अमृत सरोवर हो या जो सरकार द्वारा जो भी योजनाएं चलाई जा रही हैं। वो जमीन तक पहुंचाने का पंचायत में कार्य किया है। माननीय योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जो भी योजनाएं सरकार तक जनजन तक पहुंचाई जा रही हैं। वो हमने ग्रामीण आंचल तक पहुंचाने का कार्य किया है। 

आगे कहा कि हमारे गांव में चाहे अमृत सरोवर हो, चाहे ओपन जिम हो या महिला स्नान घाट हो, लाइब्रेरी हो या अंबेडकर पार्क जैसी जो भी असुविधाएं थी। पंचायत में हर प्रयास किया है कि पंचायत में सुविधाएं उपलब्ध करा सकें। हाई मास्क लाइट हर चार कस्बा पड़ते हैं। चारों में लगी हुई हैं। आगे बताया कि पहले जो भी योजनाएं ऊपर से आती थी। वह जमीन तक नहीं पहुंचती थी। आज की डेट में आप देखेंगे सीएम के नेतृत्व में जो भी कार्य हैं। वह जमीन तक आ रहे हैं। विकास चाहे अमृत सरोवर हो, जो सरकार द्वारा योजनाएं चलाई गई थी। हर गांव में अमृत सरोवर विशेष बने हुए हैं। 

यहां वीडियो में देखें पूरी बातचीत


मार्कण्डेय आश्रम का सौंदर्यीकरण होने से पर्यटन बढ़ा
मार्कण्डेय आश्रम का सौंदर्यीकरण और पर्यटन को लेकर स्थानीय लोगों ने अपने विचार रखे। एक स्थानीय युवक ने बताया कि पहले तो बहुत ज्यादा बेकार था। लेकिन जब से ये सरकार आई है, तब से बहुत अच्छा हो गया है। यहां बदलाव भी बहुत ज्यादा हुए हैं। भीड़ ज्यादा आने लगी है। लोग ज्यादा आने लगे हैं। मेला लगता था। पहले बहुत कम लोग आते थे।अब ज्यादा लोग आने लगे हैं। फायदा यह है कि लोगों का रोजगार शुरू हुआ है। यहां मेला लगता है तो यहां लोग प्रसादी दुकान लगाते हैं और कई एक दुकान लगाते हैं। तो यहां रोजगार बहुत ज्यादा हुआ है। पहले की स्थिति यहां पर बहुत ही खराब थी। दूसरे स्थानीय युवक ने बताया कि पहले स्थितियां यहां खराब थीं। पर्यटक नहीं दिखता था। जब से यह सरकार का परिवर्तन हुआ है तब से यहां योगी सरकार ने काफी ध्यान दिया है। जिससे यहां पर आए दिन पर्यटक कम से कम 50-100 पर्यटक रोजाना आते हैं। मतलब सरकार की बहुत सराहना करते हैं कि सरकार ने यहां ध्यान दिया इतना प्राचीन मंदिर है। सभी तीर्थों के बाना होने के बाद स्थितियां इतनी जर्जर थी। अभी तक किसी सरकार ने इतना ध्यान नहीं दिया। इस सरकार ने ध्यान दिया तो जो भी पर्यटक आता है। बहुत साराहाना करता है। सरकार ने बहुत अच्छा कार्य किया है। इसे पर्यटक स्थल घोषित करने की भी इच्छा जताई है। यहां घाट बनवाए हैं।

यहां वीडियो में देखें पूरी बातचीत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed