फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Mainpuri Crime News Six People Killed Accused Shot Himself Dead Know Report

पांच हत्या फिर की खुदकुशी: शादी वाले घर में मौत का मंजर देख सहम गए लोग, रात में डीजे पर डांस; सुबह में नरसंहार

Sun, 25 Jun 2023 10:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 25 Jun 2023 10:10 AM IST
सार

मैनपुरी में शनिवार की सुबह बड़े भाई ने दो छोटे भाइयों, नवविवाहित बहू, भाई के दोस्त सहित पांच लोगों की फरसा से काट कर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी और मामी पर भी हमला किया। लेकिन दोनों किसी तरह बच गईं। हत्याओं को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन
Mainpuri Crime News Six People Killed Accused Shot Himself Dead Know Report
Mainpuri Crime News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के किशनी में गांव गोकुलपुर में शनिवार की सुबह सुभाष के घर में मौत का मंजर देख हर कोई सहम गया। जगह-जगह खून ही खून था। वहीं छह शव देख परिवार व आस पड़ोस की महिलाओं की आंखों से आंसू बह निकले। वृद्ध सुभाष भी तीन बेटों का शव देख बेसुध होकर एक कोने में बैठे नजर आए।
विज्ञापन


गोकुलपुर अरसारा में शादी वाले घर में शुक्रवार की रात देर रात तक डीजे पर दूल्हा से लेकर परिवार व गांव के युवा थिरकते रहे। रात में एक बजे तक वहां जश्र का माहौल था। लेकिन इसके कुछ देर बाद डीजे बंद हो गया तो सभी सोने के लिए चले गए। घर पर सिर्फ नव विवाहित जोड़ा, परिजन व कुछ रिश्तेदार ही रह गए थे। 
विज्ञापन


लेकिन सुबह होते ही शिववीर ने नरसंहार किया। वह मंजर देख ग्रामीण सहम गए। घर के दरवाजे से लेकर अंदर के कमरे, बरामदा और छत पर खून ही खून बिखरा हुआ था। फरसा से कटे हुए पांच शव पड़े इधर उधर पड़े थे। वहीं घर के पीछे ही इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले शिववीर की लाश भी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुभाष के घर में हुए इस हत्याकांड के मंजर को देख परिवार व ग्रामीण महिलाओं की आंखो से आंसू बह निकले। वहीं तीन जवान बेटों के शव सामने देख, वृद्ध सुभाष भी निढाल होकर एक कोने में बैठ गए। कुछ देर पहले तक जहां सुभाष बेटे की शादी और नई बहू के आने से बेहद खुश थे। वहीं छह हत्याओं के बाद उनकी आंखों में घटना का खौफ और चेहरे पर दर्द साफ नजर आ रहा था।

बहन और मां की बच गई जान
शिववीर ने एक के बाद एक पांच लोगों की फरसा से काट कर हत्या कर दी। बहन प्रियंका और मां भी उसके गुस्से का शिकार हो जाते। अगर कुछ देर पहले ही मां बेटी शौच के लिए घर से चले न गए होते। बहन और मां घर के बाहर ही सो रहे थे। सुबह करीब चार बजे दोनों उठने के बाद खेत की ओर चले गए थे। सुभाष, शिववीर की पत्नी और मामी बाहर लेटे हुए थे।

 

पहले वार पर ही जाग गई डॉली
आरोपी शिववीर एक के बाद एक सभी को मौत की नींद सुलाता हुआ घर के बाहर आ गया था। वह पिता सुभाष, मामी और पत्नी की भी हत्या करने वाला था। लेकिन पहला वार होते ही अचानक पत्नी डॉली जाग गई और फरसा पकड़ लिया।

लेकिन तब तक वह फरसा से किए गए हमले में काफी घायल हो चुकी थी। शोर मचाने पर सभी जाग गए। सुभाष भी जाग गए थे। आरोपी ने फरसा छुड़ाकर पत्नी पर एक के बाद एक कई वार किए और मामी को भी मरणासन्न कर दिया।
 

फरसा, कुल्हाड़ी और तमंचा बरामद
घटनास्थल पर जांच करने के लिए पहुंची पुलिस ने मकान की गहनता से तलाशी ली। इस दौरान वारदात में प्रयुक्त फरसा मिल गया। इसके बाद घटनास्थल के पास ही पुलिस को आरोपी का तमंचा भी मिल गया। थानाध्यक्ष कुर्रा अमित सिंह ने एक कमरे से एक कुल्हाड़ी भी बरामद की। उस पर भी खून के निशान नजर आ रहे थे। पुलिस ने तीनों शस्त्रों को कब्जे में लेकर जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट को सौंपा है।

 

पिता ने मृत बेटे के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
सुभाष यादव ने अपने मृत बेटे शिववीर के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा है कि उनके बेटे ने कई धंधे किए , लेकिन सभी में उसे घाटा हुआ।बेटे ने पत्नी, बहन के जेवर और जमीन गिरवी रखकर ऋण लिया था। कुछ अन्य लोगों का भी उधार था। इसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। इसी कारण उसने हत्याकांड को अंजाम दिया। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
 

थाना किशनी के गांव गोकुलपुर अरसारा निवासी शिववीर यादव ने अपने दो भाई, बहू (नवविवाहिता), बहनोई व एक अन्य युवक समेत पांच की फरसे से काटकर हत्या कर दी। बाद में घर के पीछे खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना के कारणों की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा। -राजीव कृष्ण, एडीजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed