फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri crime news bike theft 2 arrested

Mainpuri News: चोरी की आठ बाइकों सहित दो चोर गिरफ्तार

Sun, 21 Jun 2026 01:50 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
mainpuri crime news bike theft 2 arrested
फोटो 2 पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए वाहन चोर। संवाद - फोटो : Samvad
मैनपुरी। थाना घिरोर पुलिस ने शनिवार को घिरोर मार्ग पर दबिश देकर दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी की आठ बाइकें बरामद की। शनिवार को एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने प्रेसवार्ता कर कार्रवाई की जानकारी दी।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण ने बताया कि शनिवार सुबह थानाध्यक्ष घिरोर अनुज चौहान को सूचना मिली कि वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो वाहन चोर घिरोर करहल मार्ग पर महाकाल ढाबा के पास देखे गए हैं। इस सूचना पर थानाध्यक्ष ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी की, दोनों संदिग्धों को घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया। थाने लाकर पूछताछ करने पर अपने नाम गुलफान खान निवासी नगला फक्कड़पुर थाना जसवंत नगर जनपद इटावा और असलम कुरैसी निवासी कटरा बिल्लो चांद थाना जसवंत नगर इटावा बताया। पूछताछ में वाहन चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की आठ बाइकें बरामद की। चोरों ने बताया कि बाइकें अलग-अलग जनपदों से चोरी की हैं।
विज्ञापन


बाइकें बेचने की फिराक में आए थे
पूछताछ में पकड़े गए वाहन चोरों ने बताया कि वह लोग आसपास के जनपदों से वाहन चोरी करते हैं। कुछ दिन रुकने के बाद वाहन एक स्थान पर इकट्ठा करने के बाद उनकी बिक्री कर देते हैं। कभी-कभी वाहनों के पार्ट्स भी अलग-अलग बिक्री करते हैं। एसपी ग्रामीण ने बताया कि गिरफ्तार वाहन चोरों को न्यायालय में पेश किया गया, वहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed