फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   MAINPUERI NEWS ARMY MAN THREATENED

Mainpuri News: सैनिक को दी जान से मारने की धमकी

Tue, 13 Jan 2026 10:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
MAINPUERI NEWS ARMY MAN THREATENED
मैनपुरी। राजीव गांधी नगर में एक सैनिक ने पत्नी के नाम प्लॉट खरीदा, मगर आरोपी उस प्लॉट को अपना बता रहे हैं। विरोध करने पर सैनिक को गालियां दीं, जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के राजीव गांधी नगर निवासी राज किशोर भारतीय सेना में हैं। बताया कि उन्होंने पत्नी के नाम एक सितंबर 2021 को एक प्लॉट खरीदा था। प्लॉट पर चारदीवारी है और गेट लगा हुआ है। अब नगला दौलत के रहने वाले सतीश यादव, दीपक यादव, गोपी यादव व एक अन्य आरोपी प्लॉट को अपना बता रहे हैं। 9 जनवरी की शाम को आरोपियों ने प्लॉट के विवाद को लेकर गाली-गलौज की, जान से मार डालने की धमकी दी है। धमकी के बाद वह सैनिक का परिवार भयभीत है। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed