फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mahilaen shikshit nahin hongee to vikaas nahin hoga

महिलाएं शिक्षित नहीं होंगी तो विकास नहीं होगा

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
 mahilaen shikshit nahin hongee to vikaas nahin hoga
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जेंडर संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी चंद्रपाल सिंह ने किया। साथ ही कहा कि समाज, देश को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक है कि देश का शत-प्रतिशत नागरिक उन्नति करे तभी देश का विकास होगा।
विज्ञापन

डीएम चंद्रपाल सिंह ने कहा कि आबादी की लगभग 50 प्रतिशत महिलाएं जब तक आत्मनिर्भर, शिक्षित नहीं होंगी विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। ईश्वरीय व्यवस्था में भी पत्नी को समान सहभागिता है फिर समाज में महिलाओं के साथ भेदभाव क्यों। उन्होंने कहा कि महिलाओं की बौद्धिक क्षमता में कमी आई है। अवसर की समानता न मिलने के कारण पिछड़ गई हैं। वर्तमान सरकार ने महिलाओं के हितों को सर्वोपरि रखा है यही वजह है कि आज प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने दो लाख 75 हजार की लागत से लोहिया ग्रामीण आवास योजना भी महिला मुखिया के नाम से लागू की।
विज्ञापन

गोष्ठी में महिला सीएमएस निम्मी बेगम, डाक्टर संजय अग्रवाल, आराधना गुप्ता आदि ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष साधना गुप्ता ने की। गोष्ठी का संचालन डाक्टर चंद्रमोहन ने किया। इस मौके पर सीएमओ डाक्टर केके शर्मा, प्रशिक्षु पीसीएस अविनाश मौर्य, डीआईओएस आरपी यादव सहित अन्य महिलाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed