फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mafia tried to trample Naib Tehsildar with tractor who arrived on information of illegal mining in Mainpuri

खनन माफिया बेखौफ: नायब तहसीलदार व टीम को ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश, भागकर बचाई जान, तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 26 Mar 2023 12:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 26 Mar 2023 12:35 PM IST
सार

मैनपुरी में  बेखौफ खनन माफिया ने नायब तहसीलदार व टीम को ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश की। उन्होंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। उन्होंने मौके से जेसीबी चालक को पकड़ा है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। 

विज्ञापन
mafia tried to trample Naib Tehsildar with tractor who arrived on information of illegal mining in Mainpuri
नायब तहसीलदार पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में अवैध खनन की सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार पर खनन माफिया ने ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। अधिकारी व टीम ने किसी तरह से जान बचाई। कार्रवाई के दौरान एक जेसीबी मालिक को मौके से गिरफ्तार किया गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे जेल भेजा गया है। अन्य की तलाश में पुलिस की टीमें जुटीं हैं।

विज्ञापन


मामला घिरोर थाना क्षेत्र के गढ़िया हड़ाई गांव का है। नायब तहसीलदार राजीव अग्रवाल ने बताया कि 23 मार्च को गांव गढि़या हड़ाई में जेसीबी से अवैध खनन किए जाने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और खनन को बंद कराया। इस दौरान मिट्टी लदे हुए ट्रैक्टर के चालक वहां से भागने लगे। अवैध खनन करा रहे जेसीबी स्वामी देवेंद्र निवासी नगला केहरी के इशारे पर एक ट्रैक्टर चालक ने प्रर्वतन दल की टीम पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। 

विज्ञापन

अधिकारी व टीम ने भागकर बचाई जान 

इस दौरान किसी तरह से उन्होंने व टीम के अन्य लोगों ने अपनी जान बचाई। टीम के द्वारा अवैध खनन कर रहे वाहनों का काफी दूर तक पीछा भी किया गया, लेकिन कोई पकड़ में नहीं आ सका। जेसीबी मालिक को मौके से गिरफ्तार करने के बाद पुलिस को सौंप दिया गया। मामले में शनिवार को पुलिस ने देवेंद्र को न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जेसीबी मालिक ने थाने में दी भ्रामक सूचना

नायब तहसीलदार ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि अवैध खननकर्ता देवेंद्र ने भ्रामक रूप से जेसीबी मालिक का नाम रामब्रेश निवासी घरेना थाना कुरावली बताया। जबकि थाने में दिए गए बयान में उसने बीते एक वर्ष से घिरोर क्षेत्र व आसपास के क्षेत्र में अवैध खनन किए जाने की बात स्वीकार की। वह प्रतिदिन करीब 30-40 ट्राली मिट्टी का अवैध खनन कराता है।

टीम पर हमले की घटना को छिपाए रही पुलिस

गांव गढि़या हड़ाई में अवैध खनन की सूचना पर गए नायब तहसीलदार व प्रवर्तन टीम पर जानलेवा हमला की घटना हुई। मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया। लेकिन पुलिस पूरे घटनाक्रम पर पर्दा डालने की कोशिश करती रही। लेकिन अधिकारी द्वारा जब मुकद्मा दर्ज कराया गया, तो आखिर पुलिस को भी जेसीबी स्वामी पर कार्रवाई करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed