फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   LPG tanker collided with roadways four people were injured in accident

Mainpuri: रोडवेज से टकराया एलपीजी टैंकर...मच गई चीखपुकार, हादसे में चार लोग घायल; चालक की हालत गंभीर

Sat, 10 May 2025 06:58 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 10 May 2025 06:58 PM IST
सार

मैनपुरी में एलपीजी टैंकर ने रोडवेज बस को टक्कर मार दी। हादसे से अफरातफरी मच गई। आननफानन पुलिस ने माैके पर दाैड़ लगा दी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
LPG tanker collided with roadways four people were injured in accident
Accident demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस में पीछे से आ रहे एलपीजी के टैंकर ने टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित टैंकर सड़क से नीचे उतर गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद सीओ भोगांव सत्यप्रकाश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल टैंकर चालक सहित सभी चार घायलों को अस्पताल भिजवाया। टैंकर में गैस न होने पर पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


मैनपुरी डिपो की रोडवेज बस शुक्रवार रात आगरा से करीब 40 सवारियां लेकर फर्रुखाबाद जा रही थी। चालक ने सवारी उतारने के लिए बस को सीएससी भोगांव के सामने खड़ा कर दिया। इसी बीच पीछे से आ रहे इंडेन के एलपीजी के टैंकर ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस करीब 30 मीटर आगे जाकर रुकी।
विज्ञापन


 

इस दौरान यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। अनियंत्रित टैंकर भी सड़क के नीचे उतर कर खड्डे में चला गया। टैंकर का इंजन भी गाड़ी से अलग हो गया। हादसे में चालक धर्मेंद्र कुमार निवासी गांव धनवापुर कानपुर देहात गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंचे सीओ भोगांव ने टैंकर चालक सहित सभी चार घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भिजवाया। घायलों में दो बस के यात्री भी थे।

चालक को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को मार्ग से हटवाने के बाद आवागमन सुचारू कराया। सीओ ने बताया कि बस फर्रुखाबाद जा रही थी। उसमें करीब 40 यात्री सवार थे।

टैंकर खाली था, पुलिस ने ली राहत की सांस
भोगांव क्षेत्र में रात के समय गैस के टैंकर से टक्कर लगने की सूचना मिलते ही सीओ, प्रभारी निरीक्षक प्रदीप पांडेय के साथ मौके पर पहुंचे। टैंकर से हल्की गैस का रिसाव हो रहा था। मौके पर तुरंत ही दमकल वाहन भी बुला लिया गया था। मार्ग पर आने वाले वाहनों को भी दूसरे रूट से भेजा जा ने लगा। पुलिस ने घटनास्थल पर एकत्र हुए लोगों को भी दूर कर दिया था। चालक से पूछताछ करने पर पता चला कि टैंकर खाली है। टैंकर खाली होने की जानकारी होने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed