{"_id":"298c4fa1194241e402c3a3b42ae28e39","slug":"love-jihad-officials-to-stop-work-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव जेहाद को रोकने का कार्य करें पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लव जेहाद को रोकने का कार्य करें पदाधिकारी
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। हिंदू युवा वाहिनी आगरा विभाग की समीक्षा बैठक मंगलवार को नगर के बाईपास रोड स्थित गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जिले में एक माह के अंदर वार्ड से लेकर जिला स्तर तक की कार्यकारिणी गठित की जाए। लव जेहाद जैसे मामलों को रोकने का कार्य वाहिनी के पदाधिकारी करें। हिंदुओं की रक्षा के लिए कार्य करें।
मंगलवार को बैठक में वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि हिंदू युवा वाहिनी पूरे प्रदेश में तेजी से लोगों को अपने साथ जोड़ रही है। हिंदू वादीविचारधारा के लोग वाहिनी के तेजी से सदस्य बन रहे हैं। जिले में एक माह के अंदर वार्ड, ब्लाक, तहसील तथा जिला स्तर की कार्यकारिणी गठित कर ली जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लव जेहाद काफी चल रहा है। इसे रोकने के लिए पदाधिकारी कार्य करें। आगरा, अलीगढ़ संभाग प्रभारी संपूर्णानंद ने कहा कि हिंदूओं की रक्षा के लिए हम सभी एकजुट होकर कार्य करें। आज हिंदू हिंदुस्तान में ही असुरक्षित हो रहे हैं।
जिला प्रभारी दिनेश चौहान ने कहा कि जिले में पदाधिकारी पूरी मेहनत के साथ कार्य कर रहे हैं। सक्रिय पदाधिकारियों को वाहिनी से जोडने का कार्य किया जा रहा है। विनय सिंह चौहान ने कहा कि हिंदुओं की रक्षा के लिए वाहिनी का प्रत्येक पदाधिकारी हर समय तैयार है। यदि कहीं हिंदुओं का उत्पीड़न होता है तो वह सूचना दें। सूचना पर तत्काल वाहिनी के पदाधिकारी मौके पर पहुंच कर अपने स्तर से न्याय दिलाने का जिम्मा उठाएंगे। इस मौके पर सौरभ अग्निहोत्री, मोहित कुशवाह, विनय चौहान, दीपक आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन पीयूष श्रीवास्तव ने किया।