{"_id":"a15b8cb5c20e7a5041064bc3ff8f383c","slug":"lots-of-wine-recevored-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापामार कार्रवाई में बड़ी मात्रा में शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापामार कार्रवाई में बड़ी मात्रा में शराब बरामद
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Thu, 05 Mar 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बेवर और किशनी पुलिस ने संयुक्त रूप से क्षेत्र के ग्राम चंदरपुर में
विज्ञापन
छापा मारा। वहां मकान से बड़े पैमाने पर शराब और शराब के क्वाटर बरामद हुए।
इन क्वाटरों पर गिन्नी ब्रांड लिखा हुआ है। वहीं पड़ोसी घर से पुलिस को
खाली रैपर, ढक्कन, कार्टून आदि बरामद हुए। पुलिस के आने की जानकारी होते ही
आरोपी भाग गए। पुलिस मामले की जानकारी कर रही है।
थाना प्रभारी बेवर को सूचना मिली कि चंदरपुर में महेश पाल के मकान में एक शराब के क्वाटर अवैध ढंग से रखे हुए हैं। बताया गया कि वहां शराब का निर्माण होता है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने थानाध्यक्ष किशनी और पुलिस बल के साथ महेश पाल के मकान में छापा मारा। वहां बड़ी मात्रा में शराब के क्वाटर मिले। पुलिस ने पड़ोसी रतिराम के घर में भी तलाशी ली। वहां पुलिस को रैपर, ढक्कन, कार्टून भी मिले। इससे अंदाजा लगाया गया कि वहां शराब की पैकिंग की जाती थी। थाना प्रभारी के अनुसार जो क्वाटर मिले हैं उनमें गिन्नी ब्रांड लिखा हुआ है। थाना प्रभारी ने डीसीएम मंगवाकर इन क्वाटरों को उसमें लदवाना शुरू कर दिया। उनके अनुसार देर रात तक ही गिनती हो सकेगी। वहीं पुलिस की कार्रवाई की जानकारी होते ही सभी आरोपी भाग गए। पुलिस आरोपियों की तलाश भी कर रही है।