फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Long waits for payment

Mainpuri News: भुगतान लेने में करना पड़ता लंबा इंतजार

Wed, 25 Mar 2026 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 25 Mar 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Long waits for payment
फोटो 24 पोस्ट आफिस में भुगतान के इंतजार में बैठे खाताधारक। संवाद
मैनपुरी। ज्योति नगर पंचायत क्षेत्र स्थित उप डाकघर इंडिया पोस्ट बैंक में खाताधारकों को परेशानी हो रही है। उप डाकघर में बुधवार को मौजूद खाताधारकों ने बताया कि खाताधारकों को भुगतान लेने में लंबा इंतजार करना पड़ता है। सुबह 10 बजे आने के बाद दोपहर दो बजे के बाद ही भुगतान किया जाता है। शिकायत करने पर पोस्टमास्टर का हर बार यही जवाब होता है कि उनकी विभाग में आईडी नहीं खोली गई है। खाताधारक भीमसेन, रामसिंह, रामपाल सिंह, राजेश कुमार, धर्मवीर, बृजेश कुमार, रामवीर सिंह, संदीप कुमार ने बताया कि जब पोस्ट मास्टर से कहते हैं तो उनका जवाब रहता है ऊपर से मेरी आईडी अभी तक नहीं खोली गई है। पोस्ट मास्टर कोई संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं। खाताधारक बृजमोहन, कृपाल सिंह, मुकेश कुमार, मनोज कुमार, अंशुल सिंह ने समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed