फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Lok Sabha elections BJP has made Jaiveer Singh its candidate from Mainpuri seat

Mainpuri BJP Candidate: भाजपा को मिल गया डिंपल यादव का तोड़, मैनपुरी से इस मंत्री को बनाया प्रत्याशी

Wed, 10 Apr 2024 01:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 10 Apr 2024 01:48 PM IST
सार

Loik Sabha Elections 2024: भाजपा ने मैनपुरी लोकसभा सीट से डिंपल यादव के सामने योगी के मंत्री जयवीर सिंह को प्रत्याशी बनाया है।  

विज्ञापन
Lok Sabha elections BJP has made Jaiveer Singh its candidate from Mainpuri seat
भाजपा ने मैनपुरी लोकसभा सीट से मंत्री जयवीर सिंह को प्रत्याशी बनाया - फोटो : संवाद

विस्तार

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार को प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की। इसमें यूपी की चर्चित सीटों में से एक मैनपुरी से भी भाजपा ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। यहां से पार्टी ने योगी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ठाकुर को अपना प्रत्याशी बनाया है। उनका सीधा मुकाबला सपा सांसद और प्रत्याशी डिंपल यादव से है।

विज्ञापन


बताते चलें कि 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने मैनपुरी की सदर विधानसभा से जीत हासिल की थी। वर्तमान में वह योगी सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री हैं। अब 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने इन्हें मैनपुरी लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। 

विज्ञापन

सपा के लिए चुनौती नहीं जयवीर सिंह-डिंपल यादव

इससे एक दिन पूर्व ही सपा से वर्तमान सांसद और प्रत्याशी डिंपल यादव मैनपुरी में सभा कर रही थीं। इस दौरान उनसे जयवीर सिंह के नाम की चर्चा होने पर सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने बड़े ही सहज भाव से अपना उत्तर दिया। बेवर के परौंख गांव पहुंचीं डिंपल यादव ने कहा था कि जयवीर सिंह अगर मैनपुरी से प्रत्याशी होते हैं, तो इससे अच्छी बात नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि सपा के लिए वे कोई चुनौती नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed