Mainpuri BJP Candidate: भाजपा को मिल गया डिंपल यादव का तोड़, मैनपुरी से इस मंत्री को बनाया प्रत्याशी
Loik Sabha Elections 2024: भाजपा ने मैनपुरी लोकसभा सीट से डिंपल यादव के सामने योगी के मंत्री जयवीर सिंह को प्रत्याशी बनाया है।
विस्तार
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार को प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की। इसमें यूपी की चर्चित सीटों में से एक मैनपुरी से भी भाजपा ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। यहां से पार्टी ने योगी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ठाकुर को अपना प्रत्याशी बनाया है। उनका सीधा मुकाबला सपा सांसद और प्रत्याशी डिंपल यादव से है।
बताते चलें कि 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने मैनपुरी की सदर विधानसभा से जीत हासिल की थी। वर्तमान में वह योगी सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री हैं। अब 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने इन्हें मैनपुरी लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है।
सपा के लिए चुनौती नहीं जयवीर सिंह-डिंपल यादव
इससे एक दिन पूर्व ही सपा से वर्तमान सांसद और प्रत्याशी डिंपल यादव मैनपुरी में सभा कर रही थीं। इस दौरान उनसे जयवीर सिंह के नाम की चर्चा होने पर सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने बड़े ही सहज भाव से अपना उत्तर दिया। बेवर के परौंख गांव पहुंचीं डिंपल यादव ने कहा था कि जयवीर सिंह अगर मैनपुरी से प्रत्याशी होते हैं, तो इससे अच्छी बात नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि सपा के लिए वे कोई चुनौती नहीं हैं।