{"_id":"6ac7db4476ab83148a05797a","slug":"locks-hang-on-arogya-mandirs-due-to-chos-strike-mainpuri-news-c-25-1-agr1063-1180825-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: सीएचओ की हड़ताल से आरोग्य मंदिरों पर लटके ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: सीएचओ की हड़ताल से आरोग्य मंदिरों पर लटके ताले
Thu, 08 Oct 2026 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) के लखनऊ में धरने पर जाने के कारण जिले के आरोग्य मंदिरों पर ताला लटक गया है। स्वास्थ्य जांच व्यवस्था प्रभावित हुई है। सीएमओ दिन भर चिकित्साधीक्षकों से उपचार संबंधी जानकारी लेते रहे। सीएचओ विभिन्न मांगों के लिए पिछले कुछ दिनों से विरोध कर रहे थे। प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर जिले के 169 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में बृहस्पतिवार को सीएचओ ने ताला डाल दिया। बड़ी संख्या में सीएचओ लखनऊ गए। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हुई हैं। मरीजों को जांच और उपचार के लिए भटकना पड़ रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी गुप्ता लगातार व्यवस्थाओं की जानकारी लेते रहे। उन्होंने वैकल्पिक इंतजाम करने के निर्देश देकर मरीजों की जांच कराई। हालांकि, सीएचओ की अनुपस्थिति में स्वास्थ्य केंद्रों का संचालन मुश्किल भरा रहा।
डॉ. आरसी गुप्ता सीएमओ ने बताया कि सीएचओ के लखनऊ धरना प्रदर्शन की जानकारी पूर्व से थी। यह देखते हुए पहले से ही सभी चिकित्साधीक्षकों को निर्देश दिए गए थे कि वे सामुदायिक केंद्रों पर आने वाले मरीजों की जांच की व्यवस्था कराएं। वैकल्पिक व्यवस्था से मरीजों की जांच के साथ उपचार दिया गया है।
विज्ञापन
डॉ. आरसी गुप्ता सीएमओ ने बताया कि सीएचओ के लखनऊ धरना प्रदर्शन की जानकारी पूर्व से थी। यह देखते हुए पहले से ही सभी चिकित्साधीक्षकों को निर्देश दिए गए थे कि वे सामुदायिक केंद्रों पर आने वाले मरीजों की जांच की व्यवस्था कराएं। वैकल्पिक व्यवस्था से मरीजों की जांच के साथ उपचार दिया गया है।
विज्ञापन