{"_id":"6acd2bd0712643a190031644","slug":"lehenga-sarees-are-a-hit-kurta-pyjamas-are-also-all-the-rage-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-168638-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: लहंगा-साड़ी बनी पसंद, कुर्ते-पायजामा की भी धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: लहंगा-साड़ी बनी पसंद, कुर्ते-पायजामा की भी धूम
विज्ञापन
मैनपुरी। त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही शहर के बाजारों में पारंपरिक परिधानों की रौनक बढ़ने लगी है। नवरात्र और आगामी त्योहार को देखते हुए महिलाएं और युवतियां लहंगा-चुनरी व साड़ियों की खरीदारी में रुचि दिखा रही हैं। युवाओं में कुर्ता-पायजामा का क्रेज देखने को मिल रहा है। दुकानदार भी ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए परिधानों की विभिन्न वैरायटी उपलब्ध करा रहे हैं।
शहर के सदर बाजार, बजाजा बाजार, स्टेशन रोड, करहल रोड, यादव मार्केट, कचहरी रोड स्थित कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों के लिए नए डिजाइन और आकर्षक रंगों के परिधान सजाए गए हैं। सदर बाजार के साड़ी और लहंगा विक्रेता अमित कालरा ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए दुकानों पर पारंपरिक परिधानों की नई वैरायटी मंगाई गई है। महिलाएं और युवतियां अपनी पसंद के अनुसार साड़ी और लहंगा-चुनरी देख रही हैं। त्योहारों पर पारंपरिक कपड़ों की मांग रहती है।
उन्होंने बताया कि साड़ी की कीमत 800 से लेकर 1500 रुपये तक है। वहीं, लहंगा सेट 1500 से शुरू होकर 3500 रुपये तक हैं। कचहरी रोड के रेडीमेड कारोबारी वंश गुप्ता ने बताया कि त्योहारों के दौरान युवाओं में कुर्ता-पायजामा की मांग देखने को मिलती है। पारंपरिक परिधानों के प्रति युवाओं का रुझान बना हुआ है। इसे देखते हुए दुकानों पर विभिन्न रंगों, डिजाइन और स्टाइल के कुर्ता-पायजामा उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न वैरायटी के अनुसार कुर्ता-पायजामा सेट 1200 से लेकर 2500 रुपये तक उपलब्ध हैं।