फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Lawyers expressed fury over the deteriorating law and order

बिगड़ती कानून व्यवस्था पर वकीलों ने जताया रोष

Sat, 16 Apr 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Sat, 16 Apr 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Lawyers expressed fury over the deteriorating law and order
बिगड़ती कानून व्यवस्था पर वकीलों ने जताया रोष - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में अधिवक्ताओं पर हो रहे अत्याचार एवं खराब कानून व्यवस्था को लेकर कलक्ट्रेट में अधिवक्ताओं ने एडीएम को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। वहीं, भोगांव में तहसील अभिभाषक परिषद के अध्यक्ष एवं सचिव के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

शनिवार को मैनपुरी बार एसोसिएशन के सचिव सौरभ यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने एडीएम सूर्यमणि लाल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में वकीलों पर हो रहे हमलों को लेकर रोष व्यक्त किया। साथ ही सुरक्षा की मांग की। वहीं कहा कि जिन अधिवक्ताओं की हत्या हो गई है उनके परिवारीजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन


वहीं भोगांव में आयोजित बैठक में राजेश यादव ने कहा कि अधिवक्ता समाज को न्याय दिलाने का कार्य करते हैं। उन पर ही अगर इस तरह के हमले होंगे तो आम जन मानस का क्या होगा। परिषद अध्यक्ष राजबहादुर सिंह चौहान ने भी विचार रखे। बाद में अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी विजय प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को बेहतर बनाने एवं अधिवक्ताओं के ऊपर हमला करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में केके पांडेय, वीरेंद्र शाक्य, सनोज शुक्ला, उदयवीर सिंह, अजय दीक्षित, आमोद दुबे, सत्यपाल सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, रघुवीर सहाय गुप्ता, अनार सिंह यादव आदि अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed