फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Kshatriya Mahasabha demands CBCID investigation in case of embezzlement in head post office in Mainpuri

Mainpuri: प्रधान डाकघर में गबन का मामला, क्षत्रिय महासभा ने अधिकारियों को लिखा पत्र; सीबीसीआईडी जांच की मांग

Mon, 20 Nov 2023 06:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 20 Nov 2023 06:35 PM IST
सार

मैनपुरी में प्रधान डाकघर में गबन के मामले में क्षत्रिय महासभा ने सीबीसीआईडी जांच की मांग की है। इसके लिए अधिकारियों को पत्र लिखा है।

विज्ञापन
Kshatriya Mahasabha demands CBCID investigation in case of embezzlement in head post office in Mainpuri
Mainpuri: प्रधान डाकघर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में प्रधान डाकघर में हुए गबन की जांच में हो रही देरी पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है। मामले में गरीबों को न्याय दिलाने के लिए सीबीसीआईडी जांच कराने की मांग की है। इसके लिए जिलाधिकारी और पोस्ट मास्टर जनरल आगरा को पत्र भेजा गया है।

विज्ञापन


अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने बताया कि प्रधान डाकघर में गबन सामने आए तीन माह से अधिक का समय हो चुका है। इसके बाद भी अब तक जांच के नाम पर केवल खानापूरी की जा रही है। खाताधारक खुद ही सामने आकर गबन के मामले उजागर कर रहे हैं, लेकिन जांच के नाम पर केवल अधिकारी समय काट रहे हैं। उन्होंने पत्र में डाक विभाग में वर्तमान में तैनात अधिकारियों के रहते जांच संभव न होने की बात भी कही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Mainpuri: सांस और हार्ट की दिक्कत से परेशान तीन मरीजों की मौत, हालत बिगड़ने पर पांच किए गए रेफर
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जिलाधिकारी और पोस्ट मास्टर जनरल आगरा को पत्र भेजकर मामले की सीबीसीाईडी जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि मामले की सीबीसीआईडी जांच में होने पर बड़ा गबन सामने आ सकता है। इसमें अधिकारियों की भी गर्दन फंसेगी। इसीलिए मामले को अधिकारी दबाने में जुटे हुए हैं।

पुलिस कार्रवाई में भी शिथिलता बरतने की कही बात

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रधान डाकघर में हुए गबन में पुलिस कार्रवाई में भी शिथिलता बरती जा रही है। एफआईआर दर्ज होने के बाद भी न तो गबन करने वाले कर्मचारी की गिरफ्तारी हो सकी है और न ही जांच में अधिकारियों से कोई पूछताछ हुई है। गबन जैसे संगीन मामले में भी आखिर इतनी ढिलाई क्यों बरती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed