फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   "Keep make pranayama yoga healing '

‘योग प्राणायाम कर रहें निरोगी’

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
"Keep make pranayama yoga healing '
केंद्रीय सरकार के आयुष मंत्रालय के आह्वान पर शुक्रवार को नीमा मैनपुरी के अध्यक्ष डाक्टर राकेश गुप्ता और सचिव डाक्टर चंद्रेश राजपूत के नेतृत्व में पैदल मार्च सिटी पोस्ट आफिस के सामने से प्रारंभ किया गया। यह पैदल मार्च लेनगंज, बजाजा बाजार, आगरा रोड आदि मार्गों से होता हुआ सदर बाजार पहुंच कर संपन्न हुआ। पैदल मार्च के दौरान नीमा के पदाधिकारी लोगों को 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग प्राणायाम में शामिल होने की अपील कर रहे थे। चिकित्सकों ने लोगों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने हर वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इससे विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। भारत की योग पद्धति को सभी देशों ने स्वीकार किया है।
विज्ञापन


प्रथम कार्यक्रम में हम सभी को इसमें शामिल होना है। सभी 21 जून को सुबह 5:30 बजे क्रिश्चियन फील्ड में पहुंचें। योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। इस मौके पर डाक्टर सुशील जैन, डाक्टर चंद्रमोहन सक्सेना, डाक्टर ओमशकर, डाक्टर निर्मल राजपूत, डाक्टर अरविंद मिश्रा, डाक्टर पंकज राठौर आदि शामिल थे। इससे पूर्व सुबह नगर के क्रिश्चियन मैदान में योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें एक सैकड़ा से अधिक लोगों ने योग प्राणायाम सीखा।
विज्ञापन


आगरा रोड स्थित प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय के वरदानी भवन पर आर्ट आफ लिविंग के प्रदेश प्रभारी आदित्य नाथ चौबे ने योग प्राणायाम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग द्वारा अधिकांश बीमारियों का इलाज संभव है। आज के प्रदूषण युक्त समय में योग द्वारा ही स्वस्थ रहा जा सकता है। योग उतना ही आवश्यक हो गया है जितना शरीर चलाने के लिए भोजन की आवश्यकता है। यदि हम अंग्रेजी दवा का सेवन करते हैं तो रोग तो दूर नहीं होता दवा का अधिक सेवन करने से अन्य बीमारियां हो जाती हैं। इस मौके पर वरिष्ठ योगाचार्य रामदुलारे, अनुज कुमार, अवंतिका, राधा, शीला, कामिनी, नेहा, नीतू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed