फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Kanpur hostel wins trophy by defeating Mainpuri

मैनपुरी को हराकर कानपुर छात्रावास ने जीती ट्राफी

Mon, 27 Mar 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Mon, 27 Mar 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Kanpur hostel wins trophy by defeating Mainpuri
मैनपुरी को हराकर कानपुर छात्रावास ने जीती ट्राफी - फोटो : अमर उजाला
नेहरू स्टेडियम में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबले के साथ सोमवार को समापन हो गया। मैच में कानपुर छात्रावास ने 38 रनों से मैनपुरी को हरा विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

कानपुर छात्रावास के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरे कानपुर छात्रावास के शुभम चौधरी और इरफान अली के अर्द्ध शतकों की बदौलत कानपुर की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 176 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। कानपुर की तरफ से शुभम चौधरी ने 60, इरफान अली ने 51, मीशन गुप्ता ने 23, अमन तिवारी ने 13 रनों का योगदान दिया। मैनपुरी की तरफ से सचिन ने चार, अभिषेक यादव और जफरुद्दीन को दो-दो, मनीष मिश्रा को एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैनपुरी की टीम 30 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर मात्र 135 रन ही बना सकी। जिसमें अभिषेक ने 54 रन, जफरुद्दीन ने 19, शुभांग मिश्रा ने 16, मनीष मिश्रा ने 10 रन बनाए।
विज्ञापन


 कानपुर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मिशन गुप्ता और अमन तिवारी ने तीन-तीन रन बनाए। अविरल रावत को दो, सागर शर्मा को एक विकेट मिला। इकानपुर की टीम की 38 रन से विजयी हुई। मैन ऑफ द मैच अभिषेक, मैन ऑफ द सीरीज शुभम चौधरी रहे। बेस्ट बॉलर सचिन चौहान को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व मैच का शुभारंभ एमसीए के अध्यक्ष महेश मिश्रा ने खिलाड़ियाें से परिचय प्राप्त कर किया। एंपायर चंद्रभान शुक्ला, प्रबल प्रताप रहे। स्कोरिंग अतुल सक्सेना कॉमेंट्री मनकामेश्वर दुबे ने की। इस मौके पर वीडी शुक्ला, योगेश मिश्रा, ब्रजेश कुमार, प्रमोद कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed