फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Junggi Ki Jung Jeet Munna Lal

जिंदगी की जंग जीत गया मुन्नालाल

Sun, 28 May 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Sun, 28 May 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Junggi Ki Jung Jeet Munna Lal
जिंदगी की जंग जीत गया मुन्नालाल - फोटो : अमर उजाला
कुएं की दीवार ढहने से मलबे में दबे युवक को तीन घंटे की मेहनत के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया है। घटना रविवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव तांबेपुर गांव  की है। सूचना मिलने के अधिकारी व दमकल की टीम भी मौके पर पहुंच गई। करीब तीन घंटे तक दो जेसीबी मशीन मलबा हटाने में लगी रहीं। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव तांबेपुर निवासी मुन्नालाल जाटव (27) ने कुछ दिन पूर्व ही नया नलकूप लगवाया है। रविवार को वह पुराने नलकूप की ईंटें निकालने के लिए चचेरे भाई के साथ गया था। अपराह्न करीब एक बजे कुएं से ईंट निकालने के दौरान दीवार व कोठरी की आधी छत भी उस पर ढह गई। अचानक हुए इस हादसे में ग्रामीण जब कुछ समझ पाते तब तक वह कुएं में मलबे के नीचे दब गया था। घटना से हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस के साथ ही दमकल की टीम भी पहुंची। दो जेसीबी मशीन से पहले तो टूटे हुई कोठरी का काफी हिस्सा तोड़कर गिराया गया। इसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया। जेसीबी मशीनों ने बोरिंग के समीप गड्ढा खोदा। करीब दो घंटे तक खुदाई के बाद दमकलकर्मी व ग्रामीण गड्ढे में प्रवेश कर पाए। मिट्टी को फावडे़ से हटाने का काम शुरू कर दिया गया। इस बीच मुन्नालाल की सांसें चलती देख लोगों ने राहत की सांस ली। तीन घंटे की मेहनत के बाद उसे बाहर निकाला जा सका। तत्काल एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। इस दौरान मौके पर एएसपी ओमप्रकाश सिंह, एसडीएम सदर अमित सिंह, सीओ सिटी राजेश चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बोरिंग एक जर्जर कोठरी में थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कराया गया। युवक को बचा लिया गया है। यह राहत की बात है।
अमित सिंह
एसडीएम मैनपुरी

ग्रामीणों की भीड़ बनी बचाव कार्य में मुसीबत
गांव तांबेपुर में मुन्नालाल बोरिंग में दबा हुआ था। वहीं पुलिस, दमकलकर्मी उसे नई जिंदगी मुहैया कराने में लगे थे। पर, इसमें गांववालों की भीड़ बाधा भी बन रही थी। इस भीड़ को संभालने के लिए भी पुलिस को पसीना बहाना पड़ा। इतना ही नहीं तमाशबीन बनी भीड़ तो जर्जर घर की छत पर भी चढ़ गई थी। इन्हें भी सिपाहियों ने मशक्कत करके उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


...और बच गया बड़ा हादसा
बोरिंग में दबे होने के चलते मुन्नालाल जहां हिल भी नहीं पा रहा था। वहीं कोठरी का टूटा आधा जर्जर हिस्सा कभी भी टूट कर गिर सकता था। बचाव कार्य के दौरान कई बार मिट्टी और ईंटे भी गिरी। पर, जेसीबी की मौजूदगी और बचाव कार्य में लगे लोगों की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed