फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   JCB shopper leaves the store ran off

जेसीबी चली तो दुकान बंद कर भागे दुकानदार

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
JCB shopper leaves the store ran off
सीबी देख कुछ दुकानदार दुकानें बंद कर भाग गए। लगभग एक घंटे तक चले अभियान के दौरान जहां स्थायी और अस्थायी अतिक्रमणों को तोड़ा गया, वहीं कुछ लोग स्वयं ही अपना सामान बटोरते नजर आए। इस दौरान अभियान का विरोध और अतिक्रमण करने वाले चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जिन्हें देरशाम छोड़ दिया।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर 12 बजे कोतवाली के पास से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हुआ। इस दौरान स्थायी और अस्थायी निर्माण करने वाले लोगों के निर्माणों को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। साथ ही ठेल, ढकेल और खोखा रखने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर कोतवाली थाने भेज दिया। यह वे लोग थे जिन्हें पूर्व में चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान चेतावनी दी गई थी। हालांकि देर शाम पुलिस ने सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया।  
विज्ञापन

अभियान के दौरान एसडीएम सदर गजेंद्र सिंह और सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह के अलावा नगर पालिका के कर्मचारी भी मौजूद थे। लोगों का कहना था कि अभियान में अधिकारी भेदभाव कर रहे हैं। एक ओर गरीब लोगों के अस्थायी निर्माणों को भी अतिक्रमण के नाम पर ढहा दिया जाता है वहीं दूसरी ओर रसूखदार लोगों के पक्के निर्माणों को हाथ भी नहीं लगाया जाता है। अभियान कोतवाली से शुरू होकर क्रिश्चियन तिराहे तक चला। इस दौरान 12 से अधिक अतिक्रमणों को ढहा दिया गया। सीओ सिटी शैलेंद्र लाल का कहना है कि प्रतिदिन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।                                                               
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed