फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   It may not be huge, risky journey

भारी न पड़ जाए यह जोखिम भरा सफर

Wed, 16 Mar 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Wed, 16 Mar 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
It may not be huge, risky journey
खतरे में जान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले में डग्गामारी और ओवर लोडिंग की समस्या बढ़ती जा रही है। होली के चलते यह समस्या और बढ़ गई है। डग्गामार वाहन चालकों की चांदी हो रही है। लोग पैसा बचाने और जल्दी के चक्कर में जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे हैं। चौराहों, तिराहों पर खड़े होने वाले ट्रैफिक पुलिस कर्मी भी अनजान बने हैं। पुलिस प्रशासन की लापरवाही के चलते किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। बुधवार को अमर उजाला टीम ने नगर क्षेत्र में डग्गामार वाहनों का जायजा लिया तो यह हकीकत सामने आई।
विज्ञापन


केस नंबर एक
नगर के जेल चौराहा पर सुबह 11:30 बजे के लगभग आटो चालक सवारियों को भरे पड़ा था। आटो में अंदर से ज्यादा सवारियां बाहर लटकी दिखाई दे रही थीं। इस ओर न तो ट्रैफिक पुलिस का ध्यान था और न ही एआरटीओ का।
विज्ञापन


केस नंबर दो
दोपहर 12 बजे नगर के आगरा रोड पर भी डग्गामार वाहन पर लोग यात्रा करते दिखे। टाटा मैजिक से डग्गामारी हो रही थी। मैजिक पर कई यात्री बाहर भी लटक रहे थे।

केस नंबर तीन
दोपहर 12:30 बजे के लगभग नगर के ज्योंति रोड पर भी टाटा मैजिक में निर्धारित संख्या से ज्यादा सवारियां बैठी थीं। महिला अंदर बैठी थीं तो पुरुष गाड़ी के पीछे पायदान पर खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस नंबर चार
दोपहर एक बजे नगर के राधारमन रोड पर करहल के लिए डीसीएम चालक यात्रियों को बैठा रहा था। डीसीएम पर कुछ ही समय में यात्रियों की काफी संख्या हो गई।

ओवर लोडिंग और डग्गामारी पर नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जाएगा। जल्द ही इस पर अंकुश लगेगा। होली के चलते कुछ समस्या बढ़ी है। वह स्वयं अभियान चलाकर कार्रवाई करेंगे।
शैलेंद्र लाल, सीओ ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed