फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Instructions on action on negligence in wheat procurement

गेहूं खरीद में लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

Thu, 18 May 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Thu, 18 May 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Instructions on action on negligence in wheat procurement
गेहूं खरीद में लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश - फोटो : अमर उजाला
गेहूं खरीद में लगातार हो रही लापरवाही को लेकर अधिकारियों ने कड़ा रुख अपनाया है। जिले में तीन खरीद एजेंसियों ने जिले के अनुपात से कम खरीद की है उनके खिलाफ शासन को लिखा जा रहा है। वहीं जिन केंद्रों पर कम खरीद हो रही है। उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जिले में एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू हो गई है। पहले जिले को 56 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य मिला था। अब इसे बढ़ाकर 91 हजार मीट्रिक टन कर दिया गया है। इसके सापेक्ष अभी तक जिले में मात्र 23963 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। जो एजेंसियां गेहूं खरीद कर रही हैं उनमें से पीसीयू, यूपी एग्रो और भारतीय खाद्य निगम की खरीद सबसे खराब है। अधिकारियों के अनुसार पीसीयू ने लक्ष्य की मात्र आठ फीसदी, यूपी एग्रो ने 16 फीसदी और भारतीय खाद्य निगम ने 19 फीसदी ही खरीद की है। इसके चलते उक्त एजेंसियों को जिला स्तरी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा जा रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा गेहूं क्रय केंद्र बरनाहल, एसएसएस नौगांव, पीसीएफ आलीपुरखेड़ा, क्षेत्रीय सहकारी समिति नवीगंज, पीसीएफ घिरोर, एसएसएस कैथौली, मोहब्बतपुर, सहन, टीकराहार, उझियानी, केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार ललुपुरा, क्षेत्रीय सहकारी समिति प्रतापपुर, क्षेत्रीय सहकारी समिति टोडरपुर, बमटापुरी, अजीतगंज के अलावा शिवपुर, बसैत, घिरोर, हिमांयुपुर, मुरादपुर नगरिया, सलमानपुर, मैनपुरी मंडी आदि गेहूं खरीद केंद्रों पर खरीद की स्थिति काफी खराब मिली है। इस पर एडीएम डाक्टर एके श्रीवास्तव ने उक्त केंद्रों के प्रभारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed