{"_id":"66d45d73f1f81b226401deb0","slug":"innocent-girl-died-after-hit-by-train-in-mainpuri-who-reached-railway-track-while-playing-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: खेलते-खेलते घर से निकलकर रेलवे ट्रैक पर पहुंची मासूम, ट्रेन से कटकर मौत; बिलख उठे घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: खेलते-खेलते घर से निकलकर रेलवे ट्रैक पर पहुंची मासूम, ट्रेन से कटकर मौत; बिलख उठे घरवाले
Sun, 01 Sep 2024 05:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 01 Sep 2024 05:56 PM IST
सार
मैनपुरी में तीन वर्षीय मासूम बच्ची खेलते-खेलते घर से निकलकर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। इसी समय ट्रेन आ गई। ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। घरवालों ने देखा तो बिलख उठे।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में तीन साल की मासूम घर से निकल कर पास ही रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। ट्रेन की चपेट में आकर मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजन क्षत विक्षत शव को लेकर घर आ गए। बिना किसी कानूनी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मासूम की मौत के बाद घर में चीख पुकार मची है।
विज्ञापन
घटना थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव किशोरपुरा की है। गांव निवासी रामपाल राजपूत की पुत्री पल्लवी (3) दोपहर को घर में खेल रही थी। घर वालों से नजर बचाकर बच्ची बाहर निकल गई और घर से कुछ दूर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। मासूम रेलवे ट्रैक पर खड़ी हो गई। इस बीच ट्रैक से तेज रफ्तार में गुजरी कानपुर आनंद विहार एक्सप्रेस ने मासूम को चपेट में ले लिया। ट्रेन की चपेट में आकर मासूूम की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
उधर बच्ची को घर पर न पाकर जब परिजन ने तलाश शुरू की तो किसी ने बताया कि बच्ची रेलवे लाइन की ओर जाते हुए देखी थी। घबराए परिजन रेलवे ट्रैक पर पहुंचे तो मासूम का क्षत विक्षत शव देख चीख निकल गई। मासूम का क्षत विक्षत हो चुका शव लेकर परिजन घर आ गए। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के मासूम पल्लवी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हादसे के बाद माता पिता व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन