फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Innocent died after falling into toilet tank in Mainpuri

Mainpuri News: शौचालय के टैंक में गिरकर मासूम की मौत, घर में मची चीख पुकार, तीन घंटे बाद मिला शव

Tue, 23 May 2023 05:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 23 May 2023 05:51 PM IST
सार

मैनपुरी में शौचालय के टैंक में गिरकर मासूम की मौत हो गई। इससे घर में चीख पुकार मच गई। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव निकाला गया। 

विज्ञापन
Innocent died after falling into toilet tank in Mainpuri
रिषभ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार की शाम एक तीन साल का मासूम घर के बाहर खेलते समय शौचालय के टैंक में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। करीब तीन घंटे तलाश के बाद उसका शव मिला। हादसे में मासूम की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

खुले टैंक में गिर गया बालक 

घटना कोतवाली क्षेत्र के जगरूपपुर गांव की है। गांव निवासी भूपेंद्र कुमार का तीन वर्षीय पुत्र रिषभ सोमवार की शाम अपनी मां के साथ छत पर था। शाम करीब चार बजे वह अकेला नीचे उतर आया। वह खेलते खलते घर से बाहर निकल गया। खलेत खेलते वह शौचालय के खुले टैंक में गिर गया। उसमें डूबकर उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन

परिजन ने शुरू की तलाश

करीब आधा घंटे बाद जब वह छत पर नहीं लौटा तो परिजन चिंतित हो गए। इसके बाद रिषभ की तलाश शुरू कर दी गई। आसपास और खेत में काफी देर तक तलाश की जाती रही। लेकिन, मासूम का कहीं कोई पता नहीं चला। परिजन अनहोनी की आशंका से भयभीत हो चुके थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: 58 वर्ष की सास ने बेटे को दिया जन्म, विधवा बहू ने खड़ा कर दिया हंगामा, बोली-संपत्ति के लिए पैदा

परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है

इस बीच करीब तीन घंटा बाद एक व्यक्ति ने घर के बाहर बने शौचालय के पानी भरे टैंक में डंडा डाल कर घुमाया। तब रिषभ का शव बाहर आ गया। मासूम का शव देख परिजन की चीख निकल गई। आनन फानन परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में मासूम की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed