{"_id":"63d67d772de0e221b24fa762","slug":"innocent-died-after-falling-from-a-tractor-in-mainpuri-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: ट्रैक्टर से गिरा मासूम, सिर से गुजर गया पहिया, मौत, खेत जा रहे चाचा के साथ जिद करके बैठ गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: ट्रैक्टर से गिरा मासूम, सिर से गुजर गया पहिया, मौत, खेत जा रहे चाचा के साथ जिद करके बैठ गया था
Sun, 29 Jan 2023 07:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 29 Jan 2023 07:36 PM IST
सार
एटा में रविवार को भीषण हादसा हो गया। यहां सिर पर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ने से कुचलकर मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। चीख पुकार सुनकर मौके पर भीड़ लग गई। लोग परिजनों को समझाते रहे।
विज्ञापन
हादसे के मौके पर विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी जिले के बेवर थाना क्षेत्र के किशनपुर गढिय़ा गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। गांव निवासी बंटू यादव ट्रैक्टर-ट्राली में आलू के बोरे लादने खेत जा रहे थे। इसी समय उनका भतीजा छह वर्षीय बेटा दक्ष भी साथ चलने के लिए जिद करने लगा। रास्ते में बंबा की पुलिया के पास दक्ष अचानक ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। जब तक बंटू ब्रेक लगाते तब तक ट्रैक्टर का पहिया दक्ष के सिर से गुजर गया। कुचलकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। मासूम की मौत से मां, पिता पिंटू यादव, चाचा बंटू सहित परिवार के लोग सदमे में हैं। चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। मासूम की मौत से मां, पिता पिंटू यादव, चाचा बंटू सहित परिवार के लोग सदमे में हैं। चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
दो भाई बहनों में छोटा था दक्ष
परिजनों ने बताया कि दक्ष, एक भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। घर में सबसे छोटा होने के कारण घर के सभी लोग उस से बेहद प्यार करते थे। वह अपनी मासूमियत के चलते आसपास के लोगों का भी चहेता था। घटना के बाद बेटे का शव देख-देख कर मां बेहोश हो जा रही थी।
विज्ञापन