{"_id":"4bfe343c3314b75334116d79361e1985","slug":"infanticide-beti-bachao-presented-drama-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्या भ्रूण हत्या, बेटी बचाओ पर पेश किया नाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्या भ्रूण हत्या, बेटी बचाओ पर पेश किया नाटक
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। ब्लूमिंग बड्स एजूकेयर एकेडमी बदनपुर में वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पीसीएफ निदेशक आगरा मंडल अनुजेश प्रताप सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर धमाल मचाया।
कार्यक्रम में कन्या भ्रूण हत्या, बेटी बचाओ, दहेज प्रथा आदि पर नाटक प्रस्तुत किए। लेजम डांडिया नृत्य और कर चले हम फिदा जाने तन साथियों की प्रस्तुति देख लोगों की आंखें नम हो गईं। इससे पूर्व मुख्य अतिथि अनुजेश प्रताप सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने से छात्र-छात्राओं के अंदर छिपी प्रतिभा उभरकर बाहर आती है।
वहीं प्रबंधक राघव पचौरी व रचना पांडेय ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण व चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मान किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि एडीआईओएस विजयपाल सिंह, प्रधान कोसमा मसर्रत अली, प्रधान बरौली बलराम यादव, धर्मवीर सिंह राही, मनोज ठेकेदार, अजीत यादव, प्रधानाध्यापिका प्रज्ञा श्रीवास्तव, राज पचौरी, मंजू यादव आदि मौजूद थे।